Begin typing your search above and press return to search.

Congress MLA Lakheshwar Baghel Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल का जीवन परिचय

MLA Lakheshwar Baghel Biography: विधायक लखेश्वर बघेल बस्तर विधानसभा से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। वह बस्तर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे सदस्य आदिवासी विकास परिषद, स्वयंसेवी संस्था जन जागरण युवक मंडल बस्तर जैसे सामाजिक संस्थाओं के भी सदस्य रहें है। वह कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि व 13 सालों तक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी रहे हैं। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक की भी जवाबदारी लखेश्वर बघेल ने संभाली है। वे वर्तमान में अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के दायित्व में भी हैं।

Congress MLA Lakheshwar Baghel Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल का जीवन परिचय
X
By sangeeta

Congress MLA Lakheshwar Baghel Biography in Hindi: विधायक लखेश्वर बघेल बस्तर विधानसभा से तीसरी बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के प्रत्याशी मनीराम कश्यप को 6434 वोट से हराया है। वह बस्तर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे सदस्य आदिवासी विकास परिषद, स्वयंसेवी संस्था जन जागरण युवक मंडल बस्तर जैसे सामाजिक संस्थाओं के भी सदस्य रहें है। वह कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि व 13 सालों तक प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी रहे हैं। विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक की भी जवाबदारी लखेश्वर बघेल ने संभाली है। वे वर्तमान में अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के दायित्व में भी हैं।

  • पिता का नाम:– दुर्योधन बघेल जन्मतिथि:– 1 जुलाई 1959 जन्म स्थान:– ग्राम गिरोला जिला बस्तर छत्तीसगढ़
  • विवाह की तिथि:– पहले विवाह की तिथि–11 जून 1985,
  • दूसरे विवाह की तिथि:–10 जुलाई 2019।
  • पहली पत्नी का नाम:– स्वर्गीय भगवती बघेल
  • दूसरी पत्नी का नाम:–सुमित्रा बघेल
  • पत्नी की जन्म तिथि:– पहली पत्नी की जन्मतिथि 11 नवंबर 1963,
  • दूसरी पत्नी की जन्म तिथि:– 2 जून 1975
  • संतान:– एक पुत्र
  • शैक्षणिक योग्यता:–बीए व्यवसाय:–कृषि,व्यवसाय
  • कुल संपत्ति:– 6 करोड़ 15 लाख, 55 हजार रुपए
  • स्थाई पता:– ग्राम गिरोला पोस्ट जैतगिरा, तहसील:– बकावंड जिला बस्तर छत्तीसगढ़
  • मोबाइल नंबर:– 9406070700
  • राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:– सी:–1, शांति नगर रायपुर जिला रायपुर छत्तीसगढ़
  • अभिरुचि:– समाज सेवा, धार्मिक कार्य

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:–

लखेश्वर बघेल 2000 से 2005 तक अध्यक्ष जिला पंचायत बस्तर रहे। वे सदस्य आदिवासी विकास परिषद स्वयंसेवी संस्था बस्तर जन जागरण नवयुवक मंडल, सदस्य अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति एवं अन्य समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहें। 2005 से 2018 तक वे प्रदेश प्रतिनिधि रहे एवं 2005 से 2018 तक वे प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी रहे। वह बस्तर जिले के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष भी रहे। साथ ही विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के सचेतक भी रहे। 2013 में लखेश्वर बघेल पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। उसके बाद 2018 में लखेश्वर बघेल दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए।

2014–15 में लखेश्वर बघेल सदस्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015-16 में वे सदस्य सुविधा एवं सम्मान समिति, पुस्तकालय समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2016-17 में भी सदस्य विशेषाधिकार समिति, नियम समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2017–18 में वे सदस्य पटल पर रखे गए पत्रों के परीक्षण करने संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2018-19 में सदस्य लोक लेखा समिति, प्रत्यायुक्त विधानसभा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019 से 2021 तक वे सभापति सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019-20 में वे विशेष आमंत्रित सदस्य कार्य मंत्रणा समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 में वे अध्यक्ष बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण बनें।

2018 के विधानसभा चुनाव की कहानी:–

लखेश्वर बघेल बस्तर जिले की बस्तर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह तीसरी बार इस सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं। बस्तर विधानसभा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए रिजर्व सीट है। जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 85 के नाम से जाना जाता है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1,57,786 हैं। जिसमे से 2018 के चुनाव में 1,28,211 (83.37%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के प्रत्याशी लखेश्वर बघेल को 74,378 (58.01%) वोट मिले। वही भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर सुभाउ कश्यप को 40,907 (31.91%) वोट मिले।

2023 के चुनाव की कहानी:–

बस्तर विधानसभा में कुल 142742 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के लखेश्वर बघेल को 68401 वोट मिले। भाजपा के मनीराम कश्यप को 61967 वोट मिले। कांग्रेस के लखेश्वर बघेल ने 6434 वोट से चुनाव जीता। तीसरे स्थान पर नोटा रहा। उसे 2738 वोट मिले। यहां कुल 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे।

लखेश्वर बघेल लोकप्रिय होने के साथ ही सक्रिय नेता है। हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहते है। जिसके चलते उनके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी नहीं हुई और वे तीसरी बार चुनाव जीत गए।

Next Story