Begin typing your search above and press return to search.

Congress MLA Janak Ram Dhruw Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव का जीवन परिचय...

MLA Janak Ram Dhruw Biography: जनक राम ध्रुव कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ कर पहली बार बिंद्रानवागढ़ विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। हालांकि 2013 में भी उन्होंने इस सीट पर चुनाव लड़ा था पर उन्हें भाजपा के गोवर्धन राम मांझी ने चुनाव हराया था। एक बार फिर दोनो का दस साल बाद इस सीट पर मुकाबला हुआ और इस बार जनक राम ध्रुव ने 813 मतों से गोवर्धन राम मांझी को हरा कर अपना बदला पूरा किया। जनक राम ध्रुव शासकीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर थे।

Congress MLA Janak Ram Dhruw Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक जनक राम ध्रुव का जीवन परिचय...
X

Janak Ram Dhruw

By Gopal Rao

Congress MLA Janak Ram Dhruw Biography in Hindi: जनकराम ध्रुव कांग्रेस की टिकट पर गरियाबंद जिले की बिंद्रानवागढ़ विधानसभा सीट से अपना विधायक निर्वाचित हुए है। जनक लाल ध्रुव 2013 में भी कांग्रेस के प्रत्याशी बन कर चुनाव लड़े थे। पर उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। वह शासकीय नौकरी छोड़कर राजनीति में आए हैं।

58 वर्षीय जनक राम ध्रुव ग्राम नाहनबीरी पोस्ट मैनपुर तहसील मैनपुर जिला गरियाबंद के रहने वाले है। उनके पिता का नाम अभेराम ध्रुव है। उनका मोबाइल नंबर 9399010661 है। जनक राम ध्रुव का विवाह वर्षा ध्रुव है। वे शासकीय शिक्षिका हैं। उनके दो पुत्र चित्रांश ध्रुव और कोविंद ध्रुव है। जनक लाल ध्रुव ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भाठापारा से सन 1983 में हायर सेकेंडरी उत्तीर्ण की है। जिसके बाद रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर से सन् 1990 में एमए इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। डीपीएड जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से सन 1991 में किया है।

जनक लाल ध्रुव शासकीय क्रीड़ा अधिकारी के पद पर थे। 2013 में उन्होंने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देकर राजनैतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्हें कृषि,पेंशन व किराए से आय होती है। 2013 में भी वे बिंद्रानवागढ़ विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। पर उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 10 साल तक क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद उन्हें फिर से एक बार कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरते हुए भाजपा के प्रत्याशी गोवर्धन सिंह मांझी को चुनाव हराया।

बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में कुल 195174 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के जनकराम ध्रुव को 92629 वोट मिलें। भाजपा के गोवर्धन सिंह मांझी को 91823 वोट मिलें। कांग्रेस के जनकराम ध्रुव ने भाजपा के गोर्वधन मांझी को 816 मतों के अंतर से हराया। भाशचेपा जीवन लाल ध्रुव को 2619 वोट मिलें। नोटा को 3710 वोट मिले। यहां कुल 6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे।

कांग्रेस के जनक ध्रुव 2013 में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी लंबे समय से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। उन्हें आदिवासी समाज का भी साथ मिला। पिछली बार इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डमरू धर पुजारी जीते थे।

भाजपा के प्रत्याशी गोवर्धन राम मांझी 2013 में विधायक रहे थे। उन्होंने उस चुनाव में कांग्रेस के जनक ध्रुव को ही हराया था। 2018 में उनकी टिकट काटकर भाजपा ने डमरूधर पुजारी को टिकट दिया था। 2018 में भाजपा यहां चुनाव जीती थी। इस चुनाव में सिटिंग विधायक डमरूधर पुजारी की टिकट काट कर फिर से गोवर्धन राम मांझी को टिकट दी गई। सिटिंग विधायक का टिकट कटना भी नुकसान देह रहा। साथ ही दस सालों से यहां भाजपा के विधायक रहे। इसलिए इस बार इस सीट पर जनता ने कांग्रेस को आशीर्वाद दिया।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story