Congress MLA Indrashah Mandavi Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी का जीवन परिचय....
MLA Indrashah Mandavi Biography: इंद्रशाह मंडावी दूसरी बार मोहला– मानपुर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव शाह को 31741 वोटो से चुनाव हराया है। इंद्र शाह मंडावी जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के महामंत्री रह चुके हैं। 2018 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी कंचन मौर्य को हराया था और पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

Congress MLA Indrashah Mandavi Biography in Hindi: इंद्रशाह मंडावी दूसरी बार मोहला– मानपुर विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक संजीव शाह को 31741 वोटो से चुनाव हराया है। इंद्र शाह मंडावी जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के महामंत्री रह चुके हैं। 2018 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी कंचन मौर्य को हराया था और पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे।
- पिता का नाम:– स्वर्गीय नीलकंठ शाह
- जन्म तिथि:– 18 जनवरी 1961
- जन्म स्थान:– जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
- विवाह की तिथि:– 10 जून 1986
- पत्नी का नाम:– राधा शाह
- पत्नी की जन्म तिथि:– 31 जुलाई 1964
- संतान:– दो पुत्री
- शैक्षणिक योग्यता:– डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग, एमए इतिहास
- व्यवसाय– कृषि
- कुल संपत्ति:– दो करोड़ 64 लाख 88 हजार रुपए।
- स्थाई पता:– भोजटोला रोड़, मोहला, तहसील– मोहला जिला राजनंदगांव
- मोबाइल नंबर:– 9425229071
- राजधानी रायपुर में स्थानीय पता:– ई –1/36, सेक्टर– 17,नवा रायपुर अटल नगर,जिला रायपुर छत्तीसगढ़
- अभिरुचि:– खेलकूद एवं अध्ययन
सार्वजनिक राजनैतिक जीवन का परिचय:–
इंद्र शाह मंडावी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव रहे हैं। 2018 में पहली बार विधानसभा हेतु निर्वाचित हुए। 2019 से 2021 तक वे सदस्य आचरण समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 में वे संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन मंत्री राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास वाणिज्यकर ( पंजीयन एवं मुद्रांक ) से संबद्ध रहें।
2018 के चुनाव की पृष्ठभूमि:–
इंद्रशाह मंडावी मोहला– मानपुर जिले के मोहला मानपुर विधानसभा से विधायक चुने गए हैं। इंद्रशाह मंडावी कांग्रेस की टिकट पर 2018 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। मोहला मानपुर विधानसभा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए रिजर्व सीट है,जिसे विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 के नाम से जाना जाता हैं। यहां मतदाताओं की कुल संख्या 156134 है। जिसमें से 125350 (80.28%) मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमे से कांग्रेस के प्रत्याशी इंद्रशाह मंडावी को 50576 (40.35%) वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी कंचन मौर्य 295280 (23.56%) वोट मिले
2023 के चुनाव की पृष्ठभूमि:–
मानपुर–मोहला विधानसभा में कुल 134027 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस पार्टी के इंद्र शाह मंडावी को 77454 वोट मिले। जबकि भाजपा के प्रत्याशी संजीव शाह को 45713 वोट मिले। भाजपा के प्रत्याशी इंद्र शाह मंडावी ने 31741 वोटो से जीत हासिल की। तीसरे स्थान पर रहे हमर राज पार्टी के युवराज नेताम को 1316 वोट मिले। नोटा को 354 वोट मिले। इस विधानसभा में कुल 9 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।
भाजपा पार्टी ने इस सीट पर पूर्व विधायक संजीव शाह को अपना प्रत्याशी बनाया था। चुनाव तिथि घोषित होने से पहले ही संजीव शाह को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था। जिसे भाजपा पार्टी में ही विरोध हो रहा था। पार्टी स्तर पर पदाधिकारी संजीव शाह का विरोध कर रहे थे और प्रत्याशी बदलने की मांग कर रहे थे। पर भाजपा ने इस पर कोई बदलाव नहीं किया। दुसरी ओर कांग्रेस ने इस सीट पर सिटिंग विधायक इंद्रशाह मंडावी को दुबारा टिकट दी और फतह पाई।
