Begin typing your search above and press return to search.

Congress MLA Indra Sao Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक इंद्र साव का जीवन परिचय...

MLA Indra Sao Biography:– इंद्र साव कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ कर भाटापारा विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने पहली बार ही विधायक का चुनाव लड़ा है। भाजपा के सिटिंग विधायक व प्रत्याशी शिवरतन शर्मा को उन्होंने 11344 मतों के अंतर से चुनाव हराया है। वे लगातार चार बार पार्षद व नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।

Congress MLA Indra Sao Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक इंद्र साव का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress MLA Indra Sao Biography in Hindi: कांग्रेस की टिकट पर इंद्र साव भाटापारा विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी व सिटिंग विधायक शिवरतन शर्मा को 11316 वोटों से चुनाव हराया है। भाजपा से शिवरतन शर्मा यहां चुनाव मैदान में थे। वे तीन बार विधायक रह चुके हैं।

56 वर्षीय इंद्र कुमार साव के पिता का नाम स्व. कालूराम साव है। वे हथनी पारा वार्ड क्रमांक 2 भाटापारा तहसील भाटापारा जिला बलौदा बाजार भाटापारा के रहने वाले है। उनका मोबाइल नंबर 9926128128 है। इंद्र कुमार साव ने अपने स्कूल की पढ़ाई भाटापारा से ही की। उन्होंने शासकीय मल्टीपरपज हायर सेकेंडरी स्कूल भाटापारा से सन 1985 में हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा ( माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल) से उत्तीर्ण की है। फिर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से शपथ शासकीय विज्ञान महाविद्यालय रायपुर से 1991 में एमएससी की डिग्री पूरी की। उनकी पत्नी का नाम प्रतिमा साव है। उनकी दो पुत्रियां श्रुति साव व स्वाति साव है। इंद्र कुमार साव पेशे से कृषक हैं और पोल्ट्री फार्म का व्यवसाय करते हैं। उनकी पत्नी व्यख्याता एलबी है।

इंद्र साव भाटापारा नगर पालिका में लगातार चार बार सर्वाधिक मतों से पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वह दो बार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष की जवाबदारी भी उन्होंने संभाली है। इंद्र साव, साहू समाज के दो बार निर्वाचित अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष है।

वे लगातार चार बार सर्वाधिक मतों से पार्षद निर्वाचित हुए हैं और नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के दो बार अध्यक्ष रहे हैं। साथ ही साहू समाज के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के उपाध्यक्ष है।

2023 के जीत की कहानी:–

भाटापारा विधानसभा में कुल 190929 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस के इंद्र कुमार साव को 93931 वोट मिले। भाजपा की शिवरतन शर्मा को 82428 वोट मिले। शिवरतन शर्मा ने 11344 वोटो से चुनाव जीता। तीसरा स्थान बसपा के हेमदास टंडन को मिला। उन्हें 2281 वोट मिले। नोटा को 640 वोट मिले। यहां कुल 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

भाटापारा साहू बाहुल्य क्षेत्र है। इस विधानसभा में जातिगत समीकरणों को देखते हुए कांग्रेस ने साहू प्रत्याशी को उतारा जिसका लाभ मिला। दूसरी और भाजपा के शिवरतन शर्मा एंटी इनकंबेंसी के शिकार हो गए। शिवरतन शर्मा इससे पहले छह बार भाजपा की टिकट पर भाटापारा विधानसभा में चुनाव मैदान में उतरे थे। जिसमें से तीन में उन्होंने जीत हासिल की थी। शिवरतन शर्मा इस बार सातवीं बार चुनाव मैदान में उतरे थे। क्षेत्र की जनता उन्हें लगातार तीन दशकों से देख देख कर उकता गई थी। भाजपा को यहां प्रत्याशी ना बदलना भारी पड़ा और कांग्रेस के नए चेहरे को मतदाताओं ने अपना आशीर्वाद दिया।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story