Begin typing your search above and press return to search.

Congress MLA Chaturi Nand Saraipali Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक चातुरी नंद का जीवन परिचय...

Chaturi Nand Biography:– कांग्रेस की टिकट पर चातुरी नंद पहली बार सरायपाली विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुई हैं। उन्हें कांग्रेस ने सिटिंग विधायक किस्मत लाल नंद की टिकट काट कर टिकट दी थी। शासकीय व्याख्याता की नौकरी छोड़ चातुरी नंद राजनीति में आई है। उन्होंने भाजपा की प्रत्याशी सरला कोसरिया को 41488 वोटों से चुनाव हराया है। वह चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

Congress MLA Chaturi Nand Saraipali Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक चातुरी नंद का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress MLA Chaturi Nand Saraipali Biography in Hindi: चातुरी नंद कांग्रेस की टिकट पर सरायपाली विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुईं हैं। उन्हें कांग्रेस ने अपने सिटिंग एमएलए किस्मत लाल नंद की टिकट काट कर टिकट दी थी। चातुरी नंद ने भाजपा प्रत्याशी सरला कोसरिया को 41888 मतों के अंतर से हराया है। वे शासकीय व्याख्याता के पद से इस्तीफा देकर पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही है। वे चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष भी है।

कांग्रेस ने सरायपाली से सिटिंग एमएलए किस्मत लाल नंद की टिकट काट कर चातुरी नंद को टिकट दिया था,जिसमें वो खरे उतरी। चातुरी नंद शिक्षिका की नौकरी छोड़ कर चुनाव मैदान में उतरी हैं। यहां से भाजपा ने भी महिला प्रत्याशी सरला कोसरिया को मैदान में उतारा था।

42 वर्षीय चातुरी डिग्री लाल नंद ग्राम बरिहापाली पोस्ट सिंघनपुर सरायपाली की रहने वाली है। उनका मोबाइल नंबर 900949713 है। चातुरि डिग्री लाल नंद ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से 2002 में बीएससी की डिग्री ली है। 2008 में ही पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एमए हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 2019 में वही से बीएड किया है।

चातुरी नंद वर्तमान में भूकेल हाई स्कूल में व्याख्याता है। उन्होने चौहान सेना बनाकर सामाजिक क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रियता निभाई है। वह प्रदेश चौहान सेना की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। शासकीय सेवा से इस्तीफा देकर वे राजनीति में आई हैं और पहली बार चुनाव लड़ रहीं थी।

सरायपाली विधानसभा में कुल 100503 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस की चातुरी नंद को 100503 वोट मिले। भाजपा की सरला कोसरिया को 58615 वोट मिले। कांग्रेस की चातुरी नंद ने 41488 वोटों से जीत हासिल की। कांग्रेस से बागी होकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से लड़ रहे किस्मत लाल नंद ने 2747 वोट पाए। नोटा को 1559 वोट मिले। यहां कुल 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

सरायपाली में शिक्षिका चातुरी नंद ने महिला शक्ति दिखाई। सामान्य परिवेश से आने वाली चातुरी नंद ने ठेठ छतीसगढ़ी भाषा और क्षेत्र में बहुतायत में रहने वाले ओडिशा के लोगों को उन्हीं की भाषा में बात समझाई। उनके सात महिलाओं की बड़ी टीम केंपेनिंग में जुटी रही जिसका परिणाम रहा की एक लाख से ज्यादा वोट मिले। भाजपा ने यहां महिला प्रत्याशी उतारा जिसके जवाब में कांग्रेस ने भी अपने सिटिंग विधायक किस्मत लाल नंद की टिकट काटकर महिला चातुरी नंद पर दांव आजमाया। जिसका फायदा कांग्रेस को मिला।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story