Begin typing your search above and press return to search.

Congress MLA Atal Shrivastava Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव का जीवन परिचय...

MLA Atal Shrivastava Biography:– अटल श्रीवास्तव कोटा विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ कर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी दिग्गज भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री रहें स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप जूदेव को 7957 मतों के अंतर से चुनाव हराया है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले अटल पेशे से बिल्डर हैं। अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहें स्व.अर्जुन सिंह व मंत्री बीआर यादव की उंगली पकड़ कर राजनीति का ककाहरा सीखने वाले अटल, शहर कांग्रेस महामंत्री, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भी रहें। कांग्रेस सरकार में इन्हे पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बना कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था।

Congress MLA Atal Shrivastava Biography in Hindi: कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress MLA Atal Shrivastava Biography in Hindi: बिलासपुर जिले की कोटा विधानसभा से अटल श्रीवास्तव विधायक निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी प्रबल प्रताप जूदेव को 7957 मतों के अंतर से चुनाव हराया है। अटल श्रीवास्तव 2018 के चुनाव में भी बिलासपुर विधानसभा से दावेदारी कर रहे थे। पर उनकी जगह शैलेश पांडे को टिकट मिल गई। अटल श्रीवास्तव 2019 की लोकसभा का चुनाव भी कांग्रेस की टिकट पर लड़ चुके हैं और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वो कांग्रेस की सरकार में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष थे

अटल श्रीवास्तव का जन्म 26 अप्रैल 1968 को हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय जुगल प्रसाद श्रीवास्तव है। वे जिला न्यायालय के पीछे वेयरहाउस रोड बिलासपुर के रहने वाले हैं। उनका नंबर 9425227284 हैं। उनका विवाह नीतू श्रीवास्तव से हुआ हैं। अटल श्रीवास्तव ने बीई सिविल, एमआईटी कॉलेज गोंदिया महाराष्ट्र, नागपुर विश्वविद्यालय वर्ष 1989 में किया।

अटल श्रीवास्तव पेशे से बिल्डर का व्यवसाय करते हैं। इसके अलावा उनके परिवार के स्कूल व शादी घर का भी संचालन होता है। अटल श्रीवास्तव ने राजनीति का ककाहरा मंत्री रहे बीआर यादव व अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहें अर्जुन सिंह के सानिध्य में सीखा। वे लंबे समय तक शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहें। 2013 से 2021 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहें। 2021 में अटल श्रीवास्तव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष बनें। 2022 में अटल श्रीवास्तव राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष बनें। इस दौरान उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। पर्यटन मंडल का अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर भाजपा के प्रत्याशी अरुण साव के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था। पर पर उन्हें लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

कोटा विधानसभा में उनका मुकाबला भाजपा के दिग्गज नेता व केंद्रीय मंत्री रहें स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप जूदेव ( भाजपा प्रत्याशी) व जोगी कांग्रेस की सिटिंग विधायक रेणु जोगी से था। कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव को 73479 (44.95%) वोट मिलें। जबकि भाजपा के प्रबल प्रताप जूदेव को 65522 (40.08%) वोट मिलें। जोगी कांग्रेस की प्रत्याशी व सिटिंग विधायक रेणु जोगी को 8884 वोट मिले। नोट को 3192 वोट मिले।

कोटा विधानसभा कांग्रेस का गढ़ है। जिसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव को मिला। अटल श्रीवास्तव को मतदाताओं ने पढ़े लिखे सौम्य चेहरे के तौर पर पसंद किया। इसके अलावा भाजपा के प्रबल प्रताप जूदेव 300 किलोमीटर दूर जशपुर से आकर यहां चुनाव लड़ रहे थे। जिससे जनता ने उन्हें बाहरी प्रत्याशी समझा। टिकट मिलने के बाद कोटा में सक्रिय होना प्रबल प्रताप के लिए नुकसान देह रहा। वह यहां सीट का गुणा–भाग भी नहीं समझ पाए।

दूसरी ओर अटल श्रीवास्तव के साथ काम करने वाले समर्पित युवाओं की फौज थी। उनका बूथ मैनेजमेंट काफी अच्छा रहा। अटल श्रीवास्तव मतदाताओं तक तो पहुंचे ही, साथ ही उनकी टीम भी मतदाताओं तक पहुंच कर बात रखने में सफल रही।


Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story