Begin typing your search above and press return to search.

बिहार में कांग्रेस के साथ हो गया खेला! सीएम नीतीश के करीबी अशोक चौधरी से मिले राहुल गांधी के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा

Bihar Politics Updates : बिहार कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आई है। कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने पहले मंत्री अशोक चौधरी और फिर सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की है। सुरेंद्र ने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से दगा किया था। उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार के समर्थन में मतदान नहीं किया था।

बिहार में कांग्रेस के साथ हो गया खेला! सीएम नीतीश के करीबी अशोक चौधरी से मिले राहुल गांधी के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा
X

इमेज-सोशल मीडिया

By Ranjan Kumar

Congress MLA Surendra Kushwaha News : बिहार की राजनीति में फिर सियासी बदलाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के बागी विधायक सुरेंद्र कुशवाहा आज मंत्री अशोक चौधरी से मिलने उनके सरकारी आवास पहुंचे। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर काफी तेज हो गया है। माना जा रहा कि कांग्रेस के बागी विधायक एनडीए में शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि सुरेंद्र कुशवाहा पहले विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहे थे। उन्होंने कहा था कि राज्यसभा चुनाव में राजद का कैंडिडेट भूमिहार था, इसलिए हमने वोट नहीं दिया। इस बयान के बाद से वह कांग्रेस पार्टी लाइन से अलग रुख अपनाते दिख रहे हैं। पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की थी।

बड़े सियासी बदलाव के संकेत

उनके अशोक चौधरी से मुलाकात को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि यह मुलाकात निकटतम भविष्य में बड़े सियासी बदलाव का संकेत हैं। वैसे, इस मुलाकात को लेकर अब तक अशोक चौधरी या कुशवाहा की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

राज्यसभा चुनाव में कुशवाहा ने दिया था गच्चा

दरअसल, राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के 3 विधायक और राजद के एक विधायक ने राजद उम्मीदवार के समर्थन में अपना वोट नहीं दिया था। इस कारण एनडीए ने पांचों सीटें जीत लीं। इसके बाद से ही महागठबंधन में टूट की खबर आने लगी। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि राजद ने भूमिहार उम्मीदवार को उतारा था। उन्हें उम्मीदवार पसंद नहीं था, जिस कारण वो वोट डालने नहीं गए। अब कांग्रेस विधायक बिहार सरकार के मंत्री से मिलने लगे हैं।

Next Story