Begin typing your search above and press return to search.

Congress Candidate Vijay Paikra Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी विजय पैकरा का जीवन परिचय...

Vijay Paikra Biography:– कांग्रेस ने सामरी विधानसभा सीट से विजय पैकरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। विजय पैकरा को सिटिंग एमएलए चिंतामणी महाराज का टिकट काट कर प्रत्याशी बनाया गया है। वे वर्तमान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे जनपद सदस्य भी हैं।

Congress Candidate Vijay Paikra Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी विजय पैकरा का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress Candidate Vijay Paikra Biography in Hindi: कांग्रेस ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले की सामरी विधानसभा सीट से विजय पैकरा को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां वर्तमान में कांग्रेस के चिंतामणी महाराज सिटिंग एमएलए है। जिनका टिकट काटकर विजय पैकरा को टिकट दी गई है। वे टिएस सिंहदेव के करीबी है। वे कंवर समाज से आते हैं।

विजय पैकरा के पिता का नाम हीरासाय पैकरा है। उनकी उम्र 45 वर्ष है। वे ग्राम चिता पोस्ट दुर्गापुर तहसील राजपुर के निवासी हैं। उन्होंने 1995 में हाईस्कूल, 1999 में हायर सेकंडरी स्कूल व 2002 में मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय से बीए किया हैं। उनका कार्य कृषि हैं। उनका विवाह कांता पैकरा के साथ हुआ है। उनकी पत्नी शिक्षक एलबी वर्ग 2 है। उनकी एक पुत्री मानसी पैकरा है।

विजय पैकरा वर्तमान में शंकरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। वह जनपद सदस्य भी हैं। ग्राम पंचायत भुवनेश्वरपुर के दो बार सरपंच रह चुके हैं। साथ ही पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहें हैं।

सामरी विधानसभा अनुसूचित जाति जनजाति के लिए रिजर्व सीट हैं। यहां वर्तमान में कांग्रेस के चिंतामणी महाराज विधायक हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने भाजपा के सिद्धनाथ पैकरा को 21923 वोट से चुनाव हराया था। चिंतामणी महाराज को 80620 वोट मिले थे। वही सिद्धनाथ पैकरा को 58697 वोट मिले थे। चिंतामणी महाराज का टिकट काट कर विजय पैकरा को मौका दिया गया हैं। टिकट कटने से नाराज चिंतामणी महाराज ने भाजपा प्रवेश कर लिया है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story