Begin typing your search above and press return to search.

Congress Candidate Tarni Chandrakar Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी तारणी चंद्राकर का जीवन परिचय...

Tarni Chandrakar Biography:– तारणी चंद्राकर को कांग्रेस ने धमतरी जिले की कुरूद विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। तारणी चंद्राकर वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य व सभापति है। साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव भी है। उन्हें राज्यपाल के द्वारा नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जा चुका हैं। पूर्व में महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। उनके पति नीलम चंद्राकर ने 2018 के चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहे थे।

Congress Candidate Tarni Chandrakar Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी तारणी चंद्राकर का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress Candidate Tarni Chandrakar Biography in Hindi: तारणी चंद्राकर को कांग्रेस ने धमतरी जिले की कुरूद विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। वे वर्तमान में धमतरी जिले से जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सभापति ( कृषि विभाग) है। वे वर्तमान में प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के पद पर भी है। पूर्व में महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। कुरूद महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष भी तारणी चंद्राकर रही है। उन्हें नारी उत्थान, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उत्थान कार्य करना, महिलाओं को शासन द्वारा प्रसारित योजनाओं से अवगत कराते हुए संचालन करना आदि कार्यों के लिए राज्यपाल के हाथों नारी शक्ति सम्मान से पुरुस्कृत किया जा चुका है।

46 वर्षीय तारणी चंद्राकर ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय आर्ट एवं साइंस कॉलेज दुर्ग से 1996 में बीकॉम किया है। 1999 में कल्याण महाविद्यालय भिलाई ( रविशंकर विश्वविद्यालय) से एमए किया है। उनका निवास पुराना बाजार चौक कुरूद धमतरी है। उनका मोबाइल नंबर 9425516158 है। तारणी चंद्राकर का विवाह नीलम चंद्राकर के साथ हुआ है। नीलम चंद्राकर भी जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। वर्तमान में वे कृषि उपज मंडी समिति कुरूद के अध्यक्ष हैं।

कुरूद विधानसभा से वर्तमान में अजय चंद्राकर विधायक है। 2018 के चुनाव में अजय चंद्राकर को ब 72922 वोट मिले थे,वहीं कांग्रेस से बागी रहे नीलम चन्द्राकर को 60605 वोट मिले थे। कांग्रेस पिछले चुनाव में यहां तीसरे नंबर पर सिमट कर रह गई थी। कांग्रेस के लक्ष्मीकांत साहू को 26483 मिले थे।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story