Begin typing your search above and press return to search.

Congress Candidate Siyaram Kaushik Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक का जीवन परिचय...

Siyaram Kaushik Biography:– सियाराम कौशिक को कांग्रेस ने बिलासपुर जिले के बिल्हा विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाए हैं। वे यहां से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीत कर दो बार और विधायक रह चुके हैं। दो बार कांग्रेस की टिकट से ही चुनाव लड़ कर उन्हे हार का मुंह भी देखना पड़ा है। खास बात यह है कि चारों बार उनका मुकाबला भाजपा के धरमलाल कौशिक से हुआ हैं। पिछला चुनाव उन्होंने कांग्रेस छोड़ कर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से लड़ा था और उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव के बाद फिर से वे कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने अपने राजनीति की शुरुआत सरपंच के पद से की हैं।

Congress Candidate Siyaram Kaushik Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी सियाराम कौशिक का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress Candidate Siyaram Kaushik Biography in Hindi: कांग्रेस ने बिलासपुर जिले की बिल्हा विधानसभा सीट से सियाराम कौशिक को अपना प्रत्याशी बनाया है। सियाराम कौशिक पूर्व में भी विधायक रह चुके हैं। पिछला चुनाव उन्होंने कांग्रेस छोड़कर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से लड़ा था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। चुनाव के बाद उन्होंने फिर से कांग्रेस प्रवेश कर लिया था। एक बार फिर वे कांग्रेस की टिकट से चुनाव मैदान में होंगे।

सियाराम कौशिक का जन्म 10 जनवरी 1954 को बिल्हा ब्लॉक के ग्राम परसदा जिला बिलासपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम स्व. रामफल कौशिक है। सियाराम कौशिक दसवीं पास है। उनका व्यवसाय कृषि है उनका विवाह रेशम देवी कौशिक से हुआ है सियाराम कौशिक के पांच पुत्र हैं। सियाराम कौशिक का पता राधास्वामी भवन ग्राम परसदा रायपुर रोड़ पोस्ट–तिफरा, जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ हैं। उनका नंबर 9425530390 हैं। उनकी संपत्ति कुल 5 करोड़ 60 लाख 66 हजार रुपए हैं।

सियाराम कौशिक का राजनैतिक व सार्वजनिक जीवन का परिचय:–

सियाराम कौशिक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिल्हा रहने के अलावा कोषाध्यक्ष जिला औद्योगिक किसान कांग्रेस बिलासपुर रहें। वे उपाध्यक्ष जिला युवा कुर्मी क्षत्रिय समाज बिल्हा रहें। इसके अलावा वे संरक्षक बिल्हा तहसील इंदिरा हरेली सहेली योजना बिलासपुर रहे। वे नवयुवक मंडल परसदा के 1972 से 1987 तक अध्यक्ष रहे। ग्राम पंचायत परसदा के 1983 से 1989 तक सरपंच रहते हुए संचालक कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर 1985 से 1991 तक रहें। सियाराम कौशिक जनपद सदस्य जनपद पंचायत बिल्हा सन 1994 से 1998 तक रहे। वे अध्यक्ष तहसील बिल्हा कुर्मी क्षत्रिय समाज बिलासपुर रहे।

सनाढ्य कुर्मी क्षत्रिय समाज के सियाराम कौशिक संरक्षक की भूमिका में थे। वे सदस्य अग्रसेन महाविद्यालय जनभागीदारी समिति बिल्हा बिलासपुर रहें। वे संरक्षक ऐतिहासिक पुरातत्व रुद्रनाथ सेवा समिति ताला रहें। 2003 में पहली बार विधायक हेतु निर्वाचित हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा के धरमलाल कौशिक को चुनाव हराया था। 2008 में उन्हें धरमलाल कौशिक ने चुनाव हरा दिया। 2013 में फिर से उनका सामना धरमलाल कौशिक से हुआ। इस बार सियाराम कौशिक दूसरी बार धरमलाल कौशिक को पटखनी देकर विधायक निर्वाचित हुए। 2018 विधानसभा चुनाव से पहले सियाराम कौशिक ने अजीत जोगी के साथ उनकी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का दामन थाम लिया। 2018 का चुनाव उन्होंने छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस से लड़ा। पर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने फिर से कांग्रेस में वापसी कर ली। एक बार फिर कांग्रेस ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाकर बिल्हा विधानसभा से मैदान में उतारा है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story