Congress Candidate Shailesh Nitin Trivedi Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी का जीवन परिचय...
Shailesh Nitin Trivedi Biography:– शैलेश नितिन त्रिवेदी को कांग्रेस ने बलौदा बाजार विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने सन 1982 में कांग्रेस की सदस्यता ली है। तब से लेकर अब तक वे कांग्रेस में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सक्रिय है। वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में लंबे समय से काम कर रहें हैं। वर्तमान में वे पाठय पुस्तक निगम के अध्यक्ष हैं।

Shailesh Nitin Trivedi
Congress Candidate Shailesh Nitin Trivedi Biography in Hindi: कांग्रेस ने बलौदा बाजार जिले की बलौदा बाजार विधानसभा से 60 वर्षीय शैलेश नितिन त्रिवेदी को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। शैलेश नितिन त्रिवेदी वर्तमान में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष है। वह लंबे समय तक कांग्रेस संचार विभाग का दायित्व भी सम्हाल चुके हैं।
शैलेश नितिन त्रिवेदी का जन्म बलौदा बाजार ब्लॉक के ग्राम पहंदा में हुआ है। उनके पिता का नाम स्व. गिरिजा शंकर जायसवाल है।। उन्होंने शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला बलौदाबाजार से अपने स्कूल की पढ़ाई सन 1979 में पूरी की। इस दौरान वे स्कूल के शाला नायक व उपशाला नायक रहें। 1985 में उन्होंने शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की उपाधि ली। वह शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि रहे। स्कूल और कॉलेज दोनों में एनसीसी में रहे। बबीना झांसी में पूरे संयुक्त मध्य प्रदेश के आर्मी अटैचमेंट कैंप का नेतृत्व किया। शैलेश नितिन निदेशक बलौदा बाजार सहकारी गृह निर्माण समिति रहे। धान की खेती में उन्हें भारत सरकार के कृषि मंत्रालय ने प्रथम पुरस्कार भी प्रदान किया। वाद विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं में राज्य विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न पुरस्कार जीते।
शैलेश नितिन त्रिवेदी ने सन 1982 में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शैलेश नितिन त्रिवेदी कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में लंबे समय तक पार्टी का पक्ष मीडिया के समक्ष रहते रहें हैं। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष का पद उन्होंने 2000 से 2020 तक सम्हाला हैं। इसके अलावा मोर्चा, प्रकोष्ठों, एनएसयूआई, सेवा दल में भी कई पदों पर काम किया। कांग्रेस पार्टी के विभिन्न आंदोलनों में शामिल होकर 10 से अधिक बार शैलेश नितिन त्रिवेदी गिरफ्तार हुए। सन 2000 से लेकर अब तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शैलेश नितिन त्रिवेदी प्रवक्ता है। शैलेश नितिन त्रिवेदी का पेशा कृषि हैं। वे पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष भी हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है।