Begin typing your search above and press return to search.

Congress Candidate Sanjeet Banarji Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी का जीवन परिचय...

Sanjeet Banarji Biography:– कांग्रेस ने संजीत बनर्जी को मुंगेली विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। वे जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने हैं। पहली बार संजीत बनर्जी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला वर्तमान मंत्री पुन्नूलाल मोहले से होगा।

Congress Candidate Sanjeet Banarji Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी का जीवन परिचय...
X

Sanjeet Banarji

By Gopal Rao

Congress Candidate Sanjeet Banerjee Biography in Hindi: कांग्रेस पार्टी ने संजीत बैनर्जी को मुंगेली जिले की मुंगेली विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। मुंगेली अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट है। जहां से 6 बार के विधायक और चार बार के सांसद पुन्नूलाल मोहले भाजपा से चुनाव लड़ रहे है। संजीत बैनर्जी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

संजीत बनर्जी का जन्म 25 मार्च 1984 को हुआ है। उनके पिता का नाम स्व. परदेशी राम बनर्जी है। उनकी माता का नाम स्व. सोनामती बनर्जी है। वे फेस–3 पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी करही, ब्लॉक मुंगेली जिला मुंगेली के रहने वाले हैं। उनका नंबर 8319658644 है। उन्होंने स्नातक तक शिक्षा अर्जित की है। उनका व्यवसाय कृषि है। उन्होंने बिना किसी पार्टी के समर्थन की जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और जीते। उसके बाद निर्विरोध जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनें। मुंगेली विधानसभा के विधानसभा समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब है।

संजीत बनर्जी ने भरोसे की जनयात्रा कर राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु विधानसभा स्तरीय सायकल यात्रा का आयोजन किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए मरवाही एवं खैरागढ़ उपचुनाव व आंदोलनों में सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई हैं। आकांक्षा प्रोजेक्ट का संचालन कर युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी दिलवाने व रोजगार की व्यवस्था के लिए सक्रिय है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story