Congress Candidate Roop Singh Potai Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई का जीवन परिचय...
Roop Singh Potai Biography: रूपसिंह को कांग्रेस ने अंतागढ़ सीट से अपना प्रत्याशी बनाया हैं। वे दो बार सरपंच रह चुके हैं। पूर्व में वे भाजपा में ही थे और विक्रम उसेंडी के समर्थक थे। 2016 में उन्होंने कांग्रेस प्रवेश किया। अब भाजपा प्रत्याशी विक्रम उसेंडी के खिलाफ ही चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें कांग्रेस ने सिटिंग एमएलए अनूप नाग का टिकट काट कर अपना प्रत्याशी बनाया है।

Congress Candidate Roop Singh Potai Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी रूप सिंह पोटाई को कांग्रेस ने कांकेर जिले के अंतागढ़ विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया हैं। यहां से कांग्रेस ने अपने सिटिंग विधायक अनूप नाग का टिकट काट कर रूपसिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। अनूप नाग पुलिस में निरीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए थे। उन्होंने भाजपा के मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रहें विक्रम उसेंडी को चुनाव हराया था। संगठन में एकजुटता ना रख पाने और कार्यकर्ताओं के विरोध के बाद अनूप नाग का टिकट काट कर 37 वर्षीय युवा रुपसिंग पोटाई को टिकट दिया हैं।
रूपसिंह पोटाई के पिता का नाम गज्जु राम पोटाई हैं। वे कांकेर जिले के पखांजूर तहसील के कोयलीबेड़ा ब्लॉक ग्राम पंचायत बारदा के रहने वाले हैं। उनका मोबाइल नंबर 9329224004 हैं। उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला बारदा से 1999–2000 में आठवीं कक्षा उत्तीर्ण की हैं। पेशे से वे कृषक हैं। उनका विवाह शीला पोटाई से हुआ हैं। उनके दो पुत्र धर्मेंद्र पोटाई व माधव सिंह पोटाई हैं। साथ ही उनकी एक बेटी प्रियंका पोटाई हैं। उनकी पत्नी गृहणी हैं।
रूपसिंह पोटाई अपने ग्राम पंचायत बारदा विकासखंड कोयलीबेड़ा के दो बार सरपंच रह चुके हैं। रूपसिंह पहले भाजपा में थे और विक्रम उसेंडी के ही समर्थक थे। उनके लिए चुनाव में काम करते थे। 2016 में भाजपा छोड़ कर रूपसिंह कांग्रेस में शामिल हो गए। 2018 में भी उन्होंने टिकट मांगा था,पर उनकी जगह अनूप नाग को टिकट दिया गया था। कांग्रेस में आने के बाद 2020 में भी रूपसिंह पोटाई ने फिर सरपंच पद का चुनाव लड़ा पर वे चुनाव हार गए थे। वे आदिवासी कमेटी के जिला उपाध्यक्ष हैं। तथा बंग समाज के वोटों में भी उनकी अच्छी पकड़ हैं। एक समय विक्रम उसेंडी के लिए वोट मांगने वाले उनके समर्थक रूपसिंह उनके ही खिलाफ कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में होंगे।
अनूप नाग ने कांग्रेस पार्टी से अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित अंतागढ़ सीट से 2018 में चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने बीजेपी के विक्रम उसेंडी को 13,414 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। लेकिन कांग्रेस ने इस बार उनको टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस ने इस बार रूप सिंह पोटाई को अंतागढ़ सीट से मैदान में उतारा है। जबकि बीजेपी ने राज्य के पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद उसेंडी को फिर से उम्मीदवार बनाया।
