Begin typing your search above and press return to search.

Congress Candidate Ramesh Singh Manendragarh Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह का जीवन परिचय...

Ramesh Singh Manendragarh Biography:– रमेश सिंह को कांग्रेस ने मनेंद्रगढ़ विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। 70 वर्षीय रमेश सिंह को सिटिंग एमएलए विनय जायसवाल की टिकट काट कर प्रत्याशी बनाया गया हैं। पेशे से अधिवक्ता विनय जायसवाल कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष थें। वर्तमान में वे विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।

Congress Candidate Ramesh Singh Manendragarh Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी रमेश सिंह का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress Candidate Ramesh Singh Manendragarh Biography in Hindi: कांग्रेस ने मनेंद्रगढ़ विधानसभा से रमेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां से सिटिंग विधायक विनय जायसवाल का टिकट काटकर रमेश सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। रमेश सिंह पेशे से अधिवक्ता हैं। वे कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हैं।

रमेश चंद्र सिंह के पिता का नाम स्वर्गीय श्री राम सिंह है। वे 70 वर्ष के हैं। वे मनेंद्रगढ़ तहसील के मनेंद्रगढ़ जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के रहने वाले हैं। उनका मोबाइल नंबर 9425581090 हैं । उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेंद्रगढ़ जिला सरगुजा मध्यप्रदेश से सन 1969 में ( माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल) से उत्तीर्ण की है। और सन् 1972 में रविशंकर विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय लाहड़ी महाविद्यालय चिरमिरी सरगुजा से बीएससी उत्तीर्ण की हैं। सन 1975 में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से संबद्ध एनईएस विधि महाविद्यालय जबलपुर से एलएलबी की हैं। उनका विवाह मीरा सिंह के साथ हुआ हैं। रमेश सिंह का व्यवसाय कृषि हैं। इसके अलावा उन्हें खेती ओर किराया से भी आय होती हैं। उनकी पत्नी का पेट्रोल पंप व्यवसाय,किराया एवं कृषि से आय होती हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य रमेश सिंह पहले विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष थे। वर्तमान में विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उन्हें टीएस सिंहदेव के साथ चरणदास महंत का भी करीबी माना जाता हैं। मनेंद्रगढ़ विधानसभा चुनाव में राज्य गठन के बाद दो बार भाजपा और दो बार कांग्रेस जीती हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस के विनय जायसवाल को 35819 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी श्याम बिहारी जायसवाल को 4074 वोटों से हराया था। जायसवाल को कुल 31745 वोट मिले थे।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story