Begin typing your search above and press return to search.

Congress Candidate Rajkumari Marabi Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी मराबी का जीवन परिचय...

Rajkumari Marabi Biography:– राजकुमारी मराबी को कांग्रेस ने प्रतापपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान विधायक व मंत्री रहे प्रेमसाय सिंह टेकाम का टिकट काटकर उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने पहली बार पंच का चुनाव जीता था। इसके बाद जनपद सदस्य निर्वाचित हुई थी। पहली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ते हुए प्रदेश के गृहमंत्री रहें रामसेवक पैकरा की पत्नी शशिकला पैकरा को हराया था। दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होकर वर्तमान में सूरजपुर जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

Congress Candidate Rajkumari Marabi Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमारी मराबी का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress Candidate Rajkumari Marabi Biography in Hindi: राजकुमारी मराबी को कांग्रेस ने सूरजपुर जिले की प्रतापपुर विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया हैं। इस सीट से वर्तमान में प्रेमसाय सिंह टेकाम विधायक व साढ़े चार साल तक प्रदेश के सहकारिता और शिक्षा मंत्री रहे हैं। अपने तत्कालीन विधायक प्रेमसाय सिंह टेकाम का टिकट काट कर राजकुमारी मराबी को प्रत्याशी बनाया गया है। वे वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

35 वर्षीया राजकुमारी मराबी ग्राम बरपटिया तहसील प्रतापपुर थाना क्षेत्र रमकोला जिला सूरजपुर की रहने वाली हैं। उनके पति का नाम शिव भजन मराबी हैं। 6267921240 हैं। राजकुमारी मराबी ने आठवीं की परीक्षा शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिघमा/ संभागीय पूर्व माध्यमिक परीक्षा वर्ष 1999 सरगुजा संभाग से उत्तीर्ण की हैं। उनके दो पुत्र नारायण मराबी, रौशन मराबी व एक पुत्री भूमिका मराबी हैं। उनके पति को कृषि से आय होती हैं। वही राजकुमारी मराबी को कृषि के अलावा जिला पंचायत से मिलने वाले मानदेय से आय होती हैं।

राजकुमारी मराबी गोंड समाज से आती हैं। लिहाजा उनकी आदिवासी वोटों में अच्छी पकड़ हैं। वे अपने ग्राम पंचायत की पंच रह चुकी हैं। जनपद सदस्य भी रही हैं। राजकुमारी मराबी प्रदेश के गृहमंत्री रहें रामसेवक पैकरा की पत्नी शशिकला को जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में हराकर पहली बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थी। दूसरी बार जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद सूरजपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। पहली बार राजकुमारी मराबी विधायक का चुनाव लड़ रहीं हैं।

प्रतापपुर अनुसूचित जाति जनजाति के लिए रिजर्व सीट हैं।2018 के चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रेमसाय सिंह टेकाम को 90148 वोट मिले थे। भाजपा के रामसेवक पैकरा को 46043 वोट मिलें थे। प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इस चुनाव में 44105 मतों से जीत हासिल की थी। प्रचंड मतों से जितने के बाद भी पार्टी ने उनका टिकट काट कर इस बार राजकुमारी मराबी को टिकट दिया हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story