Begin typing your search above and press return to search.

Congress Candidate Purushottam Kanwar Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर का जीवन परिचय...

Congress Candidate Purushottam Kanwar Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress Candidate Purushottam Kanwar Biography in Hindi: कांग्रेस ने कोरबा जिले की कटघोरा विधानसभा से पुरुषोत्तम कंवर को अपना प्रत्याशी बनाया है। पुरुषोत्तम 2018 में भी कांग्रेस की टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे उन्हें पार्टी ने दूसरी बार मौका दिया है वह प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता और 7 बार विधायक रहे बोधराम कंवर के पुत्र हैं। अपने पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रहे पुरुषोत्तम कंवर ने पिछले चुनाव में भाजपा के लखन लाल देवांगन को हराया था।

पुरुषोत्तम कंवर का जन्म कोरबा जिले के हरदी बाजार में 20 मार्च 1975 को हुआ था। वह राजनीति शास्त्र एवं समाजशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने डिप्लोम इन कंप्यूटर एजुकेशन की डिग्री भी ली है। उनका व्यवसाय कृषि है। पुरुषोत्तम कंवर का विवाह प्रमिला कंवर से 27 फरवरी 2002 को हुआ है। प्रमिला कंवर का जन्म 7 मई 1982 को हुआ था। दोनों के एक पुत्र एक पुत्री है। वे ग्राम हरदी बाजार तहसील हरदी बाजार थाना पाली जिला कोरबा के रहने वाले हैं। उनका मोबाइल नंबर 98279 18833 है। पुरुषोत्तम कंवर कृषि एवं बागवानी के अलावा बैडमिंटन खेलने एवं सामाजिक कार्य में रुचि है।

पुरुषोत्तम कंवर 2013 से 2018 तक महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण रहे। उसके बाद में उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण रहे। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट पर चुनाव लड़कर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। 2019 से 21 तक सदस्य शासकीय आश्वशानों संबंधी समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहें।

2018 में पुरुषोत्तम कंवर को 59227 वोट मिले थे। वही भाजपा के लखनलाल देवांगन को 47716 वोट मिले थे। पुरुषोत्तम कंवर ने 11511 वोट से जीत हासिल हुई थी। भाजपा ने कटघोरा विधानसभा से प्रेमचंद पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 11 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story