Begin typing your search above and press return to search.

Congress Candidate Khel Sai Singh Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह का जीवन परिचय...

Khel Sai Singh Biography:– खेलसाय सिंह को कांग्रेस ने सूरजपुर की प्रेमनगर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाए हैं। वे वर्तमान विधायक हैं। खेलसाय सिंह रामानुजनगर के जनपद अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा चार बार विधायक निर्वाचित हो चुके हैं, तथा तीन बार सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। वर्तमान में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं।

Congress Candidate Khel Sai Singh Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी खेलसाय सिंह का जीवन परिचय...
X

Khelsai Singh

By Gopal Rao

Congress Candidate Khel Sai Singh Biography in Hindi: खेलसाय सिंह को कांग्रेस ने प्रेम नगर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। वह चार बार और विधायक निर्वाचित हो चुके हैं। इसके अलावा तीन बार सांसद भी रहें हैं। प्रेमनगर अनारक्षित सीट है।

खेलसाय सिंह का जन्म 1 जनवरी 1947 को ग्राम शिवपुर ब्लॉक रामानुजनगर जिला सूरजपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय बिफल राम सिंह है। उनका विवाह 21 मई 1965 को देवती सिंह के साथ हुआ है।उनके एक पुत्र व चार पुत्रियां हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र में एमए किया है। वह ग्राम शिवपुर पोस्ट भुवनेश्वरपुर तहसील रामानुज नगर जिला सूरजपुर के रहने वाले हैं। उनका मोबाइल नंबर 94242 9006 है। खेलसाय सिंह का पेशा कृषि हैं। पत्नी पेट्रोल पंप व्यवसायी है और कृषि से उनको आय प्राप्त होती हैं। उनकी कुल संपत्ति 76,963,383 रुपए हैं।

सार्वजनिक एवं राजनैतिक जीवन का परिचय:–

खेलसाय सिंह 1977 में अध्यक्ष जनपद पंचायत रामानुजनगर रहे। 1985 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। उसके बाद 1990, 2013 और 2018 में चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए। 1989– 90 में वे समाज कल्याण विभाग के उपमंत्री मध्यप्रदेश शासन रहे। 1991 में पहली बार सरगुजा लोकसभा से सांसद निर्वाचित हुए। दूसरी बार में 1996 और तीसरी बार 1999 में लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। 1991 से 2004 तक वे सदस्य कोयला परामर्शदात्री समिति भारत सरकार रहें। 1998 से 2000 तक प्रदेश प्रतिनिधि राष्ट्रीय प्रतिनिधि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस रहे। 1999 से 2004 तक सदस्य होम अफेयर्स स्टैंडिंग कमेटी लोकसभा रहे। 2014 से 2015 तक विशेष आमंत्रित सदस्य कार्य मंत्रणा समिति,सदस्य पुस्तकालय समिति, प्रश्न एवं संदर्भ समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2015 से 16 तक वे विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्यमंत्रणा समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2016 से 17 तक विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्यमंत्रणा समिति, सदस्य सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहें। 2017 से 18 तक वे विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्य मंत्रणा समिति, सदस्य प्रत्यायुक्त विधान समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2018-19 में भी विशेष आमंत्रित सदस्य कार्य मंत्रणा समिति, सदस्य आचरण समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2019 से 2020 तक वे सदस्य नियम समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 से 2021 तक वे सभापति पुस्तकालय समिति,सदस्य नियम समिति, सामान्य प्रयोजन समिति छत्तीसगढ़ विधानसभा रहे। 2020 में वे अध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण रहें।

2018 में हुए विधानसभा चुनाव में खेलसाय सिंह को 66475 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को 51135 वोट मिले थे। एक बार फिर खेलसाय सिंह कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में हैं।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story