Begin typing your search above and press return to search.

Congress Candidate Jatin Jaiswal Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल का जीवन परिचय...

Congress Candidate Jatin Jaiswal Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress Candidate Jatin Jaiswal Biography in Hindi: कांग्रेस ने बस्तर की जगदलपुर विधानसभा से जतिन जायसवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। 55 वर्षीय जतिन जायसवाल पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। वे जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। इसके अलावा वे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे टीएस सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं। टीएस सिंहदेव उन्हें टिकट दिलाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। उनका मुकाबला भाजपा के किरण देव से होगा। किरण देव भी जगदलपुर के महापौर रह चुके है। जिसकी वजह से मुकाबला दिलचस्प होगा। कांग्रेस ने 27 हजार वोटों से जीते अपने सिटिंग विधायक रेखचंद जैन की टिकट काट कर जतिन जायसवाल को टिकट दी है।

जतिन जायसवाल का पूरा नाम जतिन जयकिशन जायसवाल है। उनके पिता जयकिशन जायसवाल 46 साल पहले आपातकाल के ठीक बाद कांग्रेस की टिकट पर जगदलपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं। अब 46 साल बाद जतिन जायसवाल कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा का चुनाव जगदलपुर सीट से लड़ रहे हैं। जतिन जायसवाल ने महापौर रहने के दौरान अपने 5 साल का वेतन आहरण नहीं किया था और विकास कार्यों में लगा दिया।

55 वर्षीय जतिन जायसवाल कलार जाति से है। वे जलज भवन पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 19 जगदलपुर जिला बस्तर के रहने वाले हैं। उनका मोबाइल नंबर 9425258313 है। उन्होंने राष्ट्रीय विद्यालय जगदलपुर बस्तर ( माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल) से हायर सेकेंडरी की परीक्षा सन् 1984 में उत्तीर्ण की है। जिसके बाद बीकॉम कर स्नातक की डिग्री पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जगदलपुर बस्तर से 1987 में ली है। जतिन जायसवाल का पेशा होटल व्यवसाय के अलावा कृषि है। इसी तरह उनकी पत्नी को कृषि के अलावा भवन किराया से आय प्राप्त होती है।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story