Begin typing your search above and press return to search.

Congress Candidate Duleshwari Sidar Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार का जीवन परिचय...

Duleshwari Sidar Biography:– कांग्रेस ने कोरबा जिले की पाली विधानसभा से दुलेश्वरी सिदार को अपना प्रत्याशी बनाया है। वे गोंड समाज की गुरुमाता है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से कांग्रेस प्रवेश करने वाली दुलेश्वरी सिदार पाली जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं। कांग्रेस के सिटिंग एमएलए मोहित केरकेट्टा का टिकट काट कर उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। उनका मुकाबला भाजपा के रामदयाल उईके से होगा।

Congress Candidate Duleshwari Sidar Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress Candidate Duleshwari Sidar Biography in Hindi: कांग्रेस ने कोरबा जिले की पाली विधानसभा सीट से दुलेश्वरी सिदार को अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से कांग्रेस प्रवेश किया है। वे गोंड समाज की गुरुमाता है। इसके अलावा वो पाली जनपद पंचायत की अध्यक्ष हैं। उनका मुकाबला भाजपा के रामदयाल उइके से होगा। कांग्रेस ने अपने सिटिंग एमएलए मोहित केरकेट्टा का टिकट काट कर दुलेश्वरी सिदार को अपना प्रत्याशी बनाया है।

56 वर्षीय दुलेश्वरी सिदार ग्राम तिवरता पोस्ट तिवरता तहसील हरदीबाजार की निवासी है। उनकी उम्र 56 वर्ष है। उनका मोबाइल नंबर 8827334975 है। उनके पति भगतराम सिदार करारोपड़ अधिकारी से सेवानिवृत हुए है। दुलेश्वरी सिदार को कृषि से आय होती है। जबकि उनके पति को पेंशन से आय होती है। उन्होंने पूर्व माध्यमिक शाला परीक्षा स्कूल मालखरौदा से 1978 में आठवीं उत्तीर्ण की हैं।

दुलेश्वरी सिदार गोंड समाज की गुरूमाता हैं। वे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में थी। गोंगपा में रहकर ही उन्होंने पाली जनपद अध्यक्ष का चुनाव जीता था। अब वे कांग्रेस प्रत्याशी होंगी। जिसके चलते गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वोट बैंक का फायदा कांग्रेस को मिलेगा। पाली– तानाखार विधानसभा कांग्रेस का गढ़ रहा है। पिछले 6 चुनावों से यहां कांग्रेस ही जीतती रही है। कांग्रेस के ही विधायक रहे रामदयाल उईके भाजपा प्रवेश कर इस विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले चुनाव में कांग्रेस के मोहित केरकेट्टा को 66971 वोट मिले थे। जबकि दूसरे नंबर पर रहे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हीरासिंह मरकाम को 57,315 वोट मिले थे। भाजपा से ही पिछले बार प्रत्याशी रहे रामदयाल उईके को 32155 वोट मिले थे। इस बार हीरा सिंह मरकाम के निधन के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से उनके पुत्र तुलेश्वर सिंह मरकाम प्रत्याशी है।

Gopal Rao

गोपाल राव रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story