Congress Candidate Dr Rashmi Chandrakar Mahasamund Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि चंद्राकर का जीवन परिचय...
Rashmi Chandrakar Biography:– रश्मि चंद्राकर को कांग्रेस ने महासमुंद विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाए हैं। अपने सिटिंग एमएलए विनोद चंद्राकर की टिकट काटकर रश्मि चंद्राकर को कांग्रेस ने टिकट दी है। पेशे से डॉक्टर रश्मि चंद्राकर वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं। पूर्व में वे महासमुंद ब्लॉक की जनपद अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Congress Candidate Dr Rashmi Chandrakar Mahasamund Biography in Hindi: कांग्रेस ने महासुमंद जिले की महासमुंद विधानसभा सीट से डॉक्टर रश्मि चंद्राकार को अपना प्रत्याशी बनाया है। वर्तमान में वे कांग्रेस की जिला अध्यक्ष है। पूर्व में जनपद अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
40 वर्षीय डॉक्टर रश्मि चंद्राकर का मायका बकली राजिम हैं। उनका ससुराल महासमुंद ब्लॉक का ग्राम बेमचा है। उनका विवाह विजय चंद्राकर से हुआ है। उनकी एक पुत्री प्रेक्षा चंद्राकर व एक पुत्र प्रत्युष चंद्राकर हैं। वे ग्राम व पोस्ट बेमचा ब्लॉक महासमुंद तहसील महासमुंद की रहने वाली है। उनका मोबाइल नंबर 9826164514 है। उन्होंने डीएव्ही हायर सेकेंडरी स्कूल किरंदुल बस्तर से वर्ष 1997 में हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण की है। जिसके बाद लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज भोपाल से 2004 में बीएचएमएस किया है। rashmi.chandrakar उनकी फेसबुक आईडी है।
रश्मि चंद्राकर के पति व ससुर भी डॉक्टर हैं। रश्मि चंद्राकर व उनके पति को कृषि व चिकित्सा क्षेत्र से आय होती है। उनके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला लंबित नहीं है।
