Begin typing your search above and press return to search.

Congress Candidate Chavindra Karma Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा का जीवन परिचय...

Chavindra Karma Biography :– छविंद्र कर्मा को दंतेवाड़ा विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। वह दिवंगत नेता महेंद्र कर्मा के पुत्र है। सिटिंग एमएलए देवती कर्मा की जगह उनके पुत्र छविंद्र कर्मा को टिकट दिया गया है। वे जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में कांग्रेस संगठन के महामंत्री हैं।

Congress Candidate Chavindra Karma Biography in Hindi: कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा का जीवन परिचय...
X
By Gopal Rao

Congress Candidate Chavindra Karma Biography in Hindi: छविंद्र कर्मा को कांग्रेस ने दंतेवाड़ा विधानसभा से अपना प्रत्याशी बनाया है। वे दिवंगत कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा के पुत्र हैं। वर्तमान में उनकी मां देवती कर्मा विधायक हैं। जिनका टिकट काट कर उनके पुत्र देवती कर्मा को प्रत्याशी बनाया गया हैं।

छविंद्र कर्मा की उम्र 42 वर्ष हैं। वे ग्राम पंचायत फरसपाल सरपंच पारा पोस्ट फरसपाल तहसील गीदम जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय से 2009–10 में बीए की डिग्री ली हैं। उनका मोबाइल नंबर 8959812222 हैं।

छविंद्र कर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा पीसीसी मेंबर भी रह चुके हैं। कांग्रेस संगठन के महामंत्री हैं। झीरम नक्सली हमले में पिता महेंद्र कर्मा के शहीद होने के बाद उनकी मां देवती कर्मा 2013 में वहां विधायक निर्वाचित हुई थी। फिर 2018 के चुनाव में चुनाव हार गई थी। पर 2019 में हुए उपचुनाव में वे विधायक निर्वाचित हुई। इस चुनाव में अपनी मां के खिलाफ छविंद्र कर्मा ने टिकट मांगा था। पर टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर सपा से चुनाव लड़ने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा था। पर बाद में पार्टी की समझाइश और अगले चुनाव में टिकट देने के आश्वासन के बाद मां के खिलाफ चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया था।

अनुसूचित जाति जनजाति के लिए रिजर्व दंतेवाड़ा सीट में 2018 के चुनाव में भाजपा के भीमा मंडावी को जीत मिली थी। उन्हें कुल 37990 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस की देवती कर्मा को 35818 वोट मिले। भीमा मंडावी 2172 वोटों से चुनाव जीते थे। पर भीमा मंडावी के निधन के बाद हुए उपचुनाव में देवती कर्मा ने जीत हासिल कर विधायक की कुर्सी पाई थी।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story