CM Vishnudeo's program today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव का आज का प्रोग्राम: जानिये...क्या है सीएम का 30 जून का दिनभर का पूरा कार्यक्रम
CM Vishnudeo's program today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (रविवार) को राजधानी में हैं। यहां पूरे दिन उनका व्यस्त कार्यक्रम है।
![CM Vishnudeos program today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव का आज का प्रोग्राम: जानिये...क्या है सीएम का 30 जून का दिनभर का पूरा कार्यक्रम CM Vishnudeos program today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव का आज का प्रोग्राम: जानिये...क्या है सीएम का 30 जून का दिनभर का पूरा कार्यक्रम](https://npg.news/h-upload/2024/06/13/1230626-vishnudeo.webp)
CM Vishnudeo's program today: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज (रविवार) व्यस्त कार्यक्रम है। आज वे प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम आज दोपहर में भाटापारा भी जाएंगे।
मुख्यमंत्री सचिवालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार सीम विष्णुदेव आज सुबह 11 बजे सीएम हाउस से सीधे राजधानी रायपुर के शांतिनगर स्वदेशी भवन पहुंचेंगे। जहां वे मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे।
स्वदेशी भवन से साढ़े 11 बजे जैन दादाबाड़ी के लिए रवाना होंगे। सीएम 11 बजकर 40 मिनट पर एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी पहुचेंगे। वहां आज नारायण लिम्बा एवं फिटमेंट शिविर का आयोजन किया गया है।
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर जैन दादाबाड़ी से पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर उनका हैलीकाप्टर भाटापारा के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर सीएम का हेलीकॉप्टर गजानंद कॉलेज के मैदान में लैंड करेगा।
भाटापारा में आज आदिवासी गोड़ समाज मोंवली महासभा का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री दोपहर पौने 1 बजे से पौने 2 बजे तक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर ढाई बजे तक का उनका समय आरक्षित रखा गया है। माना जा रहा है कि इस दौरान सीएम वहां समाज प्रमुख तथा स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।
दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सीएम का हेलीकॉप्टर भाटापारा से रायपुर के लिए उड़ान भरेगा और करीब 3 बजे रायपुर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर लैंड करेगा। वहां से मुख्यमंत्री सीधे सीएम हाउस चले जाएंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।