Begin typing your search above and press return to search.

CM Vishnudeo Sai: सीएम विष्णुदेव साय ने सबसे अधिक बस्तर दौरे का बनाया रिकार्ड, 16 महीने में 77 दौरा, जानिये किस जिले में कितने बार गए...

CM Vishnudeo Sai: नक्सलवाद के चलते आदिवासी इलाका बस्तर राज्य सरकारों के हमेशा फोकस में रहा है। मुख्यमंत्रियों का वहां दौरा होता रहा है। मगर वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर दौरा का एक नया रिकार्ड बना दिया है। 16 महीने में उन्होंने 77 बार बस्तर का दौरा किया। दो बार रात्रि विश्राम भी किया।

CM Vishnudeo Sai: सीएम विष्णुदेव साय ने सबसे अधिक बस्तर दौरे का बनाया रिकार्ड, 16 महीने में 77 दौरा, जानिये किस जिले में कितने बार गए...
X
By Gopal Rao

CM Vishnudeo Sai: रायपुर। छत्तीसगढ़ का बस्तर क्षेत्रफल में केरल राज्य से भी बड़ा है। पिछले तीन दशक से नक्सल हिंसा की वजह से आदिवासी बहुल इलाका हमेशा सुर्खियो में रहा। आए दिन वहां से सुरक्षा बलों की शहादत की खबरें लोगों को हैरान करती थी। मगर बस्तर में नक्सलियों की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। फोर्स का मनोबल अब ऐसा बढ़ा हुआ है कि हर मोर्चे पर नक्सली मात खा रहे हैं। इस साल पिछले साढ़े चार महीने में सुरक्षा बलों ने 180 नक्सलियों को ढेर किया है।

बहरहाल, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर पर काफी फोकस रहा। उनकी लगातार बस्तर की यात्राएं इस पर मुहर लगाते हैं। पिछले 16 महीने में मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने 77 बार बस्तर संभाग का दौरा किया है। इनमें सर्वाधित 43 बार बस्तर गए हैं। इसके अलावे नौ बार दंतेवाड़ा, सात बार बीजापुर, छह बार कोंडागांव, पांच बार कांकेर, चार बार सुकमा और तीन बार नारायणपुर। कुल मिलाकर 77 बार बस्तर का दौरा।

इसके अलावे मुख्यमंत्री ने बस्तर में दो बार रात्रि विश्राम किया है। पिछले महीने 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री नाइट हॉल्ट किए थे। दो दिन वे बस्तर के विकास का रोड मैप बनाने अफसरों के साथ ही वहां के लोकल बिजनेसमैन, जनप्रतिनिधि और स्टेक होल्डरों से मुलाकात की थी।

Gopal Rao

गोपाल राव: रायपुर में ग्रेजुएशन करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। विभिन्न मीडिया संस्थानों में डेस्क रिपोर्टिंग करने के बाद पिछले 8 सालों से NPG.NEWS से जुड़े हुए हैं। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं।

Read MoreRead Less

Next Story