छोटे कद की सोमारी के बड़े हौसले से सीएम भूपेश इस कदर प्रभावित हुए कि न केवल नया स्मार्ट मोबाइल भेंट किया बल्कि उसे ऑपरेट करना सिखाया भी

जगदलपुर, 24 नवंबर 2021। बस्तर दौरे में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आज एक छोटे कद की यानी अनुवांशिक बीमारी की वजह से बौनी सोमारी मरकाम से मुलाकात हुई। सोमारी के के हौसले से मुख्यमंत्री इतने प्रभावित हुए कि तुरंत उसके लिए एक स्मार्ट फोन मंगवाया और भेंट की। उन्होंने मोबाइल को ऑपरेट करने के लिए गाइड भी किया।
आलोर गांव की रहने वाली सोमारी मरकाम जन्म से ही बौनी है। बीपीएल फेमिली की सोमारी को परिवार की चिंता हमेशा सताती थी। उसने किसी तरह 12वीं कर लिया। सोमारी को कॉलेज में पढ़ने की इच्छा थी। मगर परिवार की हालत की वजह से वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाई। बारहवीं पास होने के बाद वह नौकरी की तलाश में जुट गई। लेकिन कहीं सफलता नहीं मिलने के बाद रोजगार सहायक के जरिये वह मेट बन गई। अब वह लोगों को रोजगार मुहैया करा रही है।
मुख्यमंत्री को सोमारी की जीजिविषा के बारे में बताया गया तो वे चकित हुए। उन्होंने सोमारी को बुलवाकर उसे बात की।। उसके जुनून को देख मुख्यमंत्री बेहद खुश हुए। और मोबाइल गिफ्ट किया। श्री बघेल ने सोमारी मरकाम की कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी और उनका कुशलक्षेम भी पूछा। उन्होंने सोमारी मरकाम के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रजत बंसल एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारीगण उपस्थित थे।
