Begin typing your search above and press return to search.

सीएम बघेल का बग़ैर नामोल्लेख के ट्वीट.. लिखा - "जो लड़े नहीं वे लड़ाई के नियम बता रहे हैं.. हम लड़ते रहेंगे"

सीएम बघेल का बग़ैर नामोल्लेख के ट्वीट.. लिखा - जो लड़े नहीं वे लड़ाई के नियम बता रहे हैं.. हम लड़ते रहेंगे
X
By NPG News

रायपुर,15 मार्च 2022। कांग्रेस की आंतरिक सियासत में भूचाल लाने वाले कपिल सिब्बल के बयान की अनुगूँजें छत्तीसगढ़ में भी हुई हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने अब से कुछ देर पहले एक ट्वीट किया है और बग़ैर किसी नाम का उल्लेख किए तीखे अंदाज में लिखा है कि जो लड़े नहीं, वे लड़ाई के नियम बता रहे हैं।

सीएम बघेल ने लिखा है "जो लड़े नहीं, वे लड़ाई के नियम बता रहे हैं। युद्ध के बीच जो दुबके हुए हैं घरों में, वे शहादत की महत्ता बता रहे हैं। जो कटे रहे जड़ों‌ से, वे वटवृक्षों को उगना सिखा रहे हैं।कांग्रेस का सच्चा सिपाही वही है जो इस वक़्त विलाप करने की बजाय युद्धरत है।हम लड़ते रहेंगे"

Next Story