Begin typing your search above and press return to search.

Chhotu Singh Bhati Biography: छोटू सिंह भाटी का जीवन परिचय, जानिए कौन है छोटू सिंह भाटी

Chhotu Singh Bhati Biography: छोटू सिंह भाटी का जीवन परिचय, जानिए कौन है छोटू सिंह भाटी

Chhotu Singh Bhati Biography: छोटू सिंह भाटी का जीवन परिचय, जानिए कौन है छोटू सिंह भाटी
X
By Ragib Asim

Chhotu Singh Bhati Biography: जैसलमेर विधानसभा से दो बार विधायक बन चुके बीजेपी के छोटू सिंह भाटी पर एक बार फिर बीजेपी ने अपना भरोसा जताया है। बीजेपी ने उनको टिकट देकर एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। छोटू सिंह का मुकाबला अब कांग्रेस के उम्मीदवार रूपाराम धनदेव से होगा। भाटी साल 2008 और 2013 में विधायक जीत चुके हैं। दोनों बार उन्होंने कांग्रेस के कैंडीडेट को हराया था, जिसमें एक कैंडीडेट रूपाराम वर्तमान में एक बार फिर उनके सामने है। दोनों ही उम्मीदवार को तीसरी बार टिकट मिली है।

छोटू सिंह भाटी बीजेपी के टिकट पर 2 बार चुनाव लड़ चुके हैं और दोनों ही बार चुनाव जीत कर विधायक बने। साल 2008 में भाटी ने जैसलमेर विधानसभा से कांग्रेस की सुनीता भाटी को करीब 6 हजार वोटों से हराया। वहीं साल 2013 में कांग्रेस के उम्मीदवार व वर्तमान विधायक रूपाराम धनदेव को करीब 2800 वोटों से हराया। वे लगातार 2 बार विधायक रहे हैं।

साल 2018 में उनकी टिकट काटकर बीजेपी के सांग सिंह भाटी को टिकट दी गई। मगर सांग सिंह भाटी कांग्रेस के उम्मीदवार रूपाराम मेघवाल से चुनाव हार गए। इस बार चुनाव में बीजेपी के कई दावेदार टिकट के लिए तैयार थे। मगर बीजेपी ने तीसरी बार छोटू सिंह भाटी को टिकट देकर भरोसा जताया है। अब एक बार फिर 2013 की तरह रूपाराम और छोटू सिंह आमने सामने है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story