Begin typing your search above and press return to search.

CG Vidhansabha Budget Session 2026: बदहाल सड़कें, जर्जर स्कूल भवन और जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का उठेगा मुद्दा, ऑनलाइन कंपनियों के गिग वर्कर और बाहरी लोगों के मुद्दे पर गरमाएगा सदन

CG Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जर्जर स्कूल भवन में भविष्य संवार रहे नौनिहालों की जानमाल की सुरक्षा, जर्जर सड़क और जल जीवन मिशन के कामकाज में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहेगा। प्रश्नकाल के दौरान एक और गंभीर मुद्दा उठेगा।

CG Vidhansabha Budget Session 2026
X

npg.news

By Radhakishan Sharma

रायपुर 25 फरवरी 2026, छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में जर्जर स्कूल भवन में भविष्य संवार रहे नौनिहालों की जानमाल की सुरक्षा, जर्जर सड़क और जल जीवन मिशन के कामकाज में भ्रष्टाचार का मुद्दा छाया रहेगा। प्रश्नकाल के दौरान एक और गंभीर मुद्दा उठेगा।

प्रदेश में स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट, रैपिडो (गिग वर्क) इस तरह की कितनी कंपनियां, इन कंपनियों को कार्य करने हेतु अनुमति देने की प्रक्रिया क्या है, कितने गिग वर्कर काम कर रहे हैं और इसमें छत्तीसगढ़ के कितने हैं, जैसे सवालों से सदन गूंजेगा।

कुछ इस तरह के सवालों का विभागीय मंत्री देंगे जवाब

क्या यह सत्य है कि बिलासपुर स्मार्ट सिटी योजनांतर्गत बिलासपुर शहर में ग्रीनरी एवं आक्सीजोन बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है? (ख) कंडिका "क" के अंतर्गत विगत 2021 से कहां-कहां पर वृक्षारोपण के कार्य किए गए हैं? कहां-कहां पर आक्सीजोन बनाया गया है अथवा प्रस्तावित है? वृक्षारोपण हेतु कौन-कौन से मद से राशि स्वीकृत की गई है? वर्षवार विवरण देवें? (ग) कंडिका "ख" के आक्सीजोन की वर्तमान स्थिति क्या है? किए गए वृक्षारोपण में से कितने प्रतिशत वृक्ष जीवित अवस्था में हैं? वर्षवार जानकारी देवें?

संजारी-बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन योजना के तहत् स्वीकृत कार्यों में से दिनांक 02 फरवरी, 2026 की स्थिति में पूर्ण, अपूर्ण व अप्रारंभ कार्यों की विकासखण्डवार ग्रामों के नाम सहित जानकारी देवें ? कार्य पूर्णता उपरांत किन-किन ग्रामों में इस योजना के अंतर्गत पेयजल की आपूर्ति की जा रही है ? जानकारी देवें ? (ख) कण्डिका 'क' के स्वीकृत कार्यों में से विगत 02 वर्षों में किन-किन ग्रामों में धीमी गति से कार्य होने, गुणवत्ताहीन निर्माण होने, कार्य में अनियमितता बरतने आदि की शिकायतें विभाग/जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है या विभाग के संज्ञान/जानकारी में आयी है तथा प्राप्त शिकायतों पर क्या-क्या कार्यवाही की गई है? जानकारी देवें ?

एक गंभीर सवाल जिस पर गरमाएगा सदन

प्रदेश में स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकइट, रैपिडो (गिग वर्क) इस तरह की कितनी कंपनियां कार्यरत हैं? इन कंपनियों को कार्य करने हेतु अनुमति देने की प्रक्रिया क्या है? इन कंपनियों में कितने गिग वर्कर कार्यरत हैं? उनमें से छत्तीसगढ़ के कितने हैं? क्या इसके संबंध में कोई नियम-निर्देश हैं? (ख) क्या प्रश्नांक (क) गिग वर्करों की भर्ती हेतु शैक्षणिक या अन्य योग्यताएं निर्धारित की गयी हैं? क्या इनके वेतन, श्रमावधि एवं सामाजिक सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता हेतु नियम-शर्ते लागू होती हैं? इसकी निगरानी करने के लिये क्या व्यवस्था है एवं किस स्तर के अधिकारी द्वारा इनकी देख-रेख की जाती है?

CSR फंड का उठेगा मुद्दा

जांजगीर-चांपा जिले में औद्योगिक इकाईयों द्वारा सीएसआर मद अंतर्गत विगत तीन वर्षों में कितनी राशि व्यय की गई है? इस राशि से कितने कार्य कराए गए हैं? प्रदायित राशि का ब्यौरा औद्योगिक संयंत्रवार प्रदान करें? (ख) सीएसआर मद से कराए गए कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु शासन द्वारा क्या कदम उठाए गए हैं? (ग) क्या सीएसआर, मद से कार्यों के चयन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा को प्राथमिकता दी जाती है? यदि हां, तो विगत दो वर्षों में किन-किन जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा से कितनी राशि के कार्य स्वीकृत किये गये हैं?

ये प्रमुख प्रश्न भी

कोंडागांव जिले में शालाओं के उन्नयन एवं नवीन एवं क्षतिग्रस्त शाला भवन के निर्माण हेतु कितने आवेदन प्राप्त हुए हैं? इन आवेदनों पर 10/02/26 तक क्या कार्यवाही की गई है? (ख) स्कूल जतन योजना के अंतर्गत विगत 3 वर्षों में कोंडागांव जिले को कितनी राशि प्राप्त हुई है? इस राशि से कितने निर्माण कार्य कराए गए हैं? क्या इन निर्माण कार्यों से संबंधित कोई शिकायतें प्राप्त हुई हैं? यदि हाँ, तो क्या कार्रवाई की गई है?

0 प्रदेश में कुल कितने एस.टी.पी. चालू हालत में हैं? कब से चालू हैं? वास्तविक ट्रीटमेन्ट कैपेसिटी कितनी है? कितनी क्षमता का उपयोग किया जा रहा है? स्थान का नाम सहित सम्पूर्ण जानकारी बतावें? (ख) प्रदेश में कितने एस.टी.पी. निर्माणाधीन हैं? कब से निर्माणाधीन हैं? अनुबंध के अनुसार निर्माण पूर्णता तिथि क्या है? कितनी-कितनी राशि स्वीकृत हुई थी? कितनी व्यय हुई? कितनी शेष है? निर्माण की भौतिक स्थिति क्या है? निर्माण में विलम्ब को कारण सहित एस.टी.पी. निर्माण स्थल का नाम एवं एस.टी.पी. की पृथक-पृथक क्षमता सहित जानकारी देवें? (ग) कितनी क्षमता के कितने एस.टी.पी. प्रदेश में स्वीकृति प्रक्रिया में कब

से हैं? वर्तमान में क्या स्थिति है? कितनी राशि प्रस्तावित है? कितने कार्य प्रारंभ हो गए? कितनों का कार्य प्रारंभहोना शेष है? स्थान का नाम, क्षमता, राशि सहित सम्पूर्ण जानकारी देवें? (घ) प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के तरल अपशिष्ट को नदियों में प्रवाहित करने की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही की विस्तृत जानकारी देवें?

0 क्या यह सत्य है खारून नदी के पास 81.88 करोड़ रुपये व्यय कर 75 एम.एल.डी. क्षमता के घरेलू दूषित जल उपचार संयंत्र (एस.टी.पी.) के पूर्ण रूप से क्रियाशील होने के बाद भी चिंगरी तथा पीहर नाले से आ रहा गंदा पानी नदी के निर्मल जल को प्रदूषित कर रहा है? यदि हां तो क्यों तथा इसे रोकने के लिए क्या उपाय किये गए? (ख) चिंगरी तथा पीहर नाले से आ रहे गंदे तथा दूषित पानी को नदी में जाने से रोकने के लिए नगर निगम रायपुर द्वारा रुपये 11 करोड़ की कार्य योजना नगरीय प्रशासन विकास विभाग को पिछले 1 वर्षों से भेजे जाने के बाद भी स्वीकृति हेतु लंबित है? यदि हां क्यों तथा स्वीकृति कब तक दी जावेगी ?

0 वित्तीय वर्ष 2025-26 में ₹100 करोड़ से अधिक की कितनी सड़क परियोजनाओं में निविदा आबंटन के पश्चात 'डिजाइन परिवर्तन' या 'एक्स्ट्रा आइटम' के नाम पर 25% से अधिक का अतिरिक्त भुगतान किया गया है? क्या कम दरों पर टेंडर आवंटित कर बाद में 'वेरिएशन ऑर्डर' के माध्यम से बजट बढ़ाया गया है? यदि हां तो क्यों ? (ख) क्या विभाग ने PWD Road SOR 2025 तैयार करते समय बिटुमेन (डामर) और सीमेंट की दरों को प्रचलित बाजार मूल्य से 12-15% अधिक निर्धारित किया है? यदि हां तो इस 'कृत्रिम मूल्य वृद्धि' से राज्य के खजाने को वित्तीय नुकसान हुआ? यदि हां तो कितना ? (ग) रायपुर के स्काईवॉक के निर्माण में हुए विलंब हेतु क्या विभाग ने अनुबंध की शर्तों के तहत ठेकेदार पर ₹7.7 करोड़ (मूल लागत का 10%) का अधिकतम जुर्माना अधिरोपित किया है? यदि नहीं, तो इस नुकसान हेतु किस सक्षम अधिकारी ने ठेकेदार को 'दंडमुक्ति' प्रदान की है?

Radhakishan Sharma

राधाकिशन शर्मा: शिक्षा: बीएससी, एमए राजनीति शास्त्र व हिन्दी साहित्य में मास्टर डिग्री, वर्ष 1998 से देशबंधु से पत्रकारिता की शुरुआत। हरिभूमि व दैनिक भास्कर में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया। 2007 से जुलाई 2024 तक नईदुनिया में डिप्टी न्यूज एडिटर व सिटी चीफ के पद पर कार्य का लंबा अनुभव। 1 अगस्त 2024 से एनपीजी न्यूज में कार्यरत।

Read MoreRead Less

Next Story