पंचायतों में कंप्यूटर खरीदी में गड़बड़ी का उठेगा मामला, सड़कों की बदहाली, दुर्घटना में मौत और अस्पतालों में स्टॉप की कमी का सदन में गूंजेगा मुद्दा
Chhattisgarh Vidhansabha Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान जनहित के मुद्दों की भरमार रहेगा। ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर खरीदी में गड़बड़ी को लेकर सदन गरमाएगा।

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News
रायपुर 12 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान जनहित के मुद्दों की भरमार रहेगा। ग्राम पंचायतों में कंप्यूटर खरीदी में गड़बड़ी को लेकर सदन गरमाएगा। सड़कों की बदहाली और बदहाल सड़क के चलते हो रही दुर्घटनाएं और दुर्घटनाओं में मौत का मामला भी गूंजेगा। प्रश्नकाल के दौरान पंचायत, स्वास्थ्य, और कौशल विकास मंत्री को सदस्यों के सवालों के जवाब देने होंगे।
पढ़िए विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान किस किन-किन मुद्दों पर सवाल दागे हैं
0 विधायक किरण देव ने पूछा है, क्या एमएमजीएसवाई योजना अंतर्गत जीरम व्हाया एलेंगनार-उरकापाल कांदानार सड़क के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान की गई? यदि हां तो कब ? सड़क की कुल लंबाई एवं संभावित व्यय कितना था ? प्रशासकीय स्वीकृति एवं टेंडर कब जारी किया गया? कार्यदिश किस कंपनी/फर्म को प्रदान किया गया ? फर्म के नाम पता सहित बतावें? (ख) क्या प्रश्नांश 'क' के निर्माण हेतु तैयार डीपीआर में आवश्यक समस्त प्रस्ताव सम्मिलित नहीं हो सके थे? यदि हां तो कौन-कौन से कार्य के प्रस्ताव किन कारणों से सम्मिलित नहीं हो सके थे? प्रस्ताव सम्मिलित करने से प्राक्कलन में हुई बढ़ोतरी तथा मद, जिससे अतिरिक्त राशि प्रदान की गई, का विस्तृत ब्यौरा प्रदान करें? (ग) क्या उक्त सड़क के निर्माण कार्य को दो भागों में बांटा गया है ? यदि हां, तो भाग एक एवं भाग दो हेतु कितनी-कितनी लम्बाई की तथा कहां से कहां तक की सड़क के निर्माण हेतु कितनी-कितनी राशि की स्वीकृति कब-कब प्रदान की गई ? (घ) क्या सड़क के भाग 'ख' हेतु प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर निविदा आमंत्रित की गई? यदि हां तो कार्यादेश किस कंपनी/फर्म को प्रदान किया गया ? कार्य पूर्णता की निर्धारित तिथि बतावें? कार्य कब तक प्रारंभ कर दिया जावेगा?
सड़क दुर्घटनाओं में हो रही लगातार मौतें, राघवेन्द्र कुमार सिंह ने पूछे ये सवाल
जांजगीर-चाम्पा जिले में 01 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2026 तक कितनी सड़क दुर्घटनाएं घटित हुई? घटित दुर्घटनाओं में कितने लोगों की मौतें हुई एवं कितने लोग घायल हुए? विधानसभावार, वर्षवार जानकारी प्रदान करें? (ख) क्या वर्ष 2025 में अकलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत घटित सड़क हादसों में विगत वर्षों की तुलना में वृद्धि हुई है? यदि हां तो इसके क्या कारण हैं? (ग) सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए क्या-क्या प्रयास किए जा रहे हैं?
स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं को लेकर लता उसेंडी ने पूछे ये सवाल
कोंडागांव जिले में वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत कितने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एवं उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, तथा उसमें सेटअप अनुसार कितने स्वास्थ्य कर्मी कार्यरत / कितने रिक्त हैं ? केंद्रवार जानकारी दें एवं कितने नए प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने हेतु शासन को पत्र / प्रस्ताव प्रेषित है एवं उस पर की गई कार्यवाही से अवगत करवाएं? (ख) वर्तमान में जिले में विभाग अंतर्गत ऐसे कितने केंद्र हैं जहां पर भवन एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है? क्या उस हेतु शासन को कोई प्रस्ताव या पत्र प्राप्त हुआ है, उस पर क्या कार्यवाही की गई है, जानकारी देवें? (ग) कोडागांव जिले में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विगत 2 वर्षों में कितने शासकीय कार्यक्रम आयोजित किए गए? क्या उनका किसी भी प्रकार का देयक लंबित है? यदि हां तो उसे कब तक भुगतान कर दिया जाएगा?
प्रबोध मिंज ने मांगी स्वास्थ केंद्रों में पदस्थ स्टाफ की जानकारी
सरगुजा जिले अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वीकृत पद एवं उनके विरुद्ध वर्तमान में पदस्थ कर्मचारियों की जानकारी, विधानसभावार उपलब्ध करावें? (ख) प्रश्नांक 'क' अनुसार कौन-कौन से कर्मचारी कब से एवं कहां अन्यत्र संलग्न किए गए हैं ? (ग) रिक्त पदों की पूर्ति कब तक कर कर्मचारी पदस्थ किए जावेंगे? (घ) सरगुजा जिले में भवनविहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी विधानसभावार उपलब्ध करावें एवं कब तक क्षेत्रों में भवन उपलब्ध करावेंगे
मुख्यमंत्री कौशल विकास और पंजीकृत प्रशिक्षण संस्थान को लेकर अजय चंद्राकर ने किया ये सवाल
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत 31 जनवरी, 2025 की स्थिति में प्रदेश में कितने व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान पंजीकृत हैं? वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक कितने संस्थानों द्वारा कितने ट्रेड में कहां-कहां प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं? कितने लोगों का कौशल उन्नयन किया गया? इन संस्थाओं की निगरानी/निगमन कौन करता है? 31 जनवरी, 2026 की स्थिति में छत्तीसगढ़ अंतर्गत स्कील्ड एवं अनस्कील्ड प्रतिशत कितना है? (ख) उक्त योजना अंतर्गत इनकी वित्तीय व्यवस्था हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक कितना कितना बजट प्रावधान किया गया है तथा उक्त कितने संस्थानों को, किस दर पर, कितनी राशि का भुगतान किया जाना था और कितना किया गया तथा कितना शेष है? भुगतान नहीं किये जाने के कारण क्या हैं?
इन्द्रशाह मंडावी ने कौशल विकास मंत्री से कुछ इस तरह किया सवाल
प्रदेश में वर्ष 2023-24 से जनवरी, 2026 तक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कितने सदस्यों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया है? जिलेवार विकासखंडवार जानकारी देवें? (ख) क्या प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थी को शासन द्वारा रोजगार प्रदान गया है? यदि हां, तो कितने प्रशिक्षार्थी को कौन-कौन से रोजगार से लाभान्वित किया गया है? जिलेवार विकासखंडवार जानकारी देवें? यदि नहीं तो क्यों? कारण बतावें?
शकुंतला सिंह पोर्ते ने कॉलेजों में उपकरणों की कमी को लेकर कुछ इस तरह किया सवाल
क्या प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी संस्थानों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित आधुनिक प्रयोगशालाओं, उपकरणों एवं डिजिटल सुविधाओं का अभाव है? (ख) यदि हाँ, तो विगत तीन वर्षों में प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रचार-प्रसार, नवाचार (Innovation), स्टार्ट-अप, अनुसंधान प्रयोगशालाओं की स्थापना तथा छात्रों को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु कितनी योजनाएँ स्वीकृत की गई हैं एवं उन पर कितनी राशि व्यय की गई है? (ग) क्या सरकार द्वारा ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने हेतु विशेष योजना प्रस्तावित है? यदि हाँ, तो उसका विवरण क्या है एवं कब तक लाभमिलेगा?
पंचायतों में कंप्यूटर खरीदी को लेकर भावना बोहरा ने मांगा हिसाब
पंडरिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत संचालन के प्रयोजनार्थ ग्राम पंचायतों हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 की अवधि में कुल कितने कम्प्यूटर क्रय किए गए हैं? विकासखण्डवार जानकारी देवें? (ख) प्रति कम्प्यूटर निर्धारित दर क्या है तथा उक्त क्रय पर कुल कितनी राशि व्यय की गई है? (ग) क्या उक्त कम्प्यूटरों की खरीदी शासकीय जेम पोर्टल के माध्यम से की गई है? यदि हॉ, तो किन-किन फर्मों से क्रय किया गया तथा प्रत्येक फर्म को कितनी कितनी राशि का भुगतान किया गया है? विकासखण्डवार जानकारी देवें?
