Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ वासियों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब आरटीओ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं... राज्य में अब क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र

छत्तीसगढ़ वासियों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब आरटीओ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं... राज्य में अब क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र
X
By NPG News

रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या अन्य परिवहन सम्बंधित काम के लिए अब आरटीओ के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी. क्योंकि राज्य में अब क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र खुलने शुरू हो गए हैं. इससे लोगों को न केवल एजेंटो से छुटकारा मिलेगा, बल्कि घर के नजदीक ही परिवहन से संबंधित तमाम कार्य भी पूरे हो (Regional Transport Facilitation Center opened in Chhattisgarh) जाएंगे.

क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र की सौगातपरिवहन विभाग के अधिकारियों की मानें तो छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जो परिवहन सुविधा केंद्र की शुरूआत कर रहा है. राज्य में एक हजार केंद्र खोले जा रहे हैं. अकेले रायपुर में 40 केंद्र खुल रहे हैं. करीब एक दर्जन जगहों पर इसकी शुरूआत भी हो गई है, जहां लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है.सुविधा केंद्र में मिल रही सारी सुविधाएं: रायपुर के न्यू राजेन्द्र नगर निवासी बलदेव बिसरा बताते हैं, "मेरा लाइसेंस नहीं बना था. लाइसेंस बनवाने के लिए मुझे बहुत ज्यादा भटकना पड़ा, बावजूद इसके मेरा लाइसेंस नहीं बन पाया था. घर के नजदीक परिवहन सुविधा केंद्र खुलने की जानकारी मिली. यहां आकर मैनें आवेदन दिया. मेरा लर्निंग जल्द ही बनकर तैयार हो गया. पहले कई बार लाइसेंस बनवाने के लिए भनपुरी स्थित आरटीओ दफ्तर जाना पड़ा. लाइसेंस के लिए बहुत ज्यादा भटकना पड़ा. इस बीच दो से तीन बार चालान भी कट गया. घर के नजदीक केंद्र खुलने से बहुत अच्छी सुविधा मिल रही है."

क्या है परिवहन सुविधा केंद्र: लोगों को राहत देने के लिए परिवहन विभाग की ओर से क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र खोलने की पहल की गई. केंद्र के संचालक विजय मिश्रा बताते हैं कि, "लाइसेंस के लिए लोगों को बहुत ज्यादा भटकना पड़ता था, लेकिन सरकार ने अलग-अलग इलाकों के लिए परिवहन सुविधा केंद्र खोल दिया है. एक परिवहन सेवा के अंतर्गत 4-5 लोग काम करते हैं. पहले लोगों को लाइसेंस के लिए करीब 15 किमी दूर आरटीओ दफ्तर जाना होता था, जहां सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहते थे. जिसकी वजह से बहुत से लोग एजेंडों के चंगुल में फंस जाते थे. लेकिन क्षेत्रीय परिवहन सुविधा केंद्र के खुलने से लोगों को आसानी हो गई है. घर के आस-पास होने से अपने काम से फुर्सत मिलने पर लोग केंद्र में आकर लर्निंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं. यहां तत्काल उनका लर्निंग लाइसेंस बनकर तैयार हो जाता है. ये लोगों के लिए बड़ी सुविधा है. वर्तमान में हमें लर्निंग के लिए कहा गया है. साथ ही हमारे द्वारा नाम ट्रांसफर के लिए रसीद भी काटी जाती है. भविष्य में अन्य सेवाएं भी यहां जल्द उपलब्ध होंगी. हमारे यहां 5 स्टाफ है, जिन्हें केंद्र के माध्यम से रोजगार भी मिल रहा है

Next Story