Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh News: पीसीसी चीफ बैज ने बीजेपी पर लगाया साजिश का आरोप: प्रेस कांफ्रेंस में किया छत्‍तीगसढ़ में ज्‍यादा सीटें जीतने का दावा, बताया हर सीट पर कर रहे हैं यह काम...

Chhattisgarh News: प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर उन्‍होंने कई दावे किए। साथ ही बीजेपी पर कांग्रेस के खिलाफ साजिश रचने का भी आरोप लगाया।

Chhattisgarh News: पीसीसी चीफ बैज ने बीजेपी पर लगाया साजिश का आरोप: प्रेस कांफ्रेंस में किया छत्‍तीगसढ़ में ज्‍यादा सीटें जीतने का दावा, बताया हर सीट पर कर रहे हैं यह काम...
X
By Sanjeet Kumar

Chhattisgarh News: रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है। बैज ने कहा कि 2014 के चुनाव में किया कोई भी वादा मोदी सरकार आज तक पूरा नहीं कर पाई है। बीजेपी जनता से वोट मांगने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। बैज ने छत्‍तीगसढ़ में बीजेपी से ज्‍यादा सीटें जीतने का दावा किया। इस दौरान उन्‍होंने जीत के लिए पार्टी की रणनीति का भी खुलासा किया। पार्टी के कुछ नेताओं के बागवती तेवर पर भी बैज ने बड़ी बात की है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्‍यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पीसीसी चीफ बैज ने बीजेपी पर कांग्रेस के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। पार्टी में बगावत और कार्यकर्ताओं में नाराजगी को लेकर पूछे गए प्रश्‍न पर बैज ने कहा कि कांग्रेस देश की बड़ी पार्टी है। किसी कार्यकर्ता में नाराजगी हो सकती है, लेकिन बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ साजिश रच रही है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी हार से डरी हुई है, इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बरगलाने और उसकाने का काम रही है। पार्टी की तरफ से बीजेपी की इस साजिश को लेकर कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया गया है।उन्‍होंने कहा कि जहां तक बगावत और अनुशासन भंग करने का मामला है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष ने कहा कि बीजेपी को नया घोषणा पत्र बनाने से पहले जनता को यह बताना चाहिए कि 2014 के घोषणा पत्र में किए वादों का क्‍या हुआ। उन्‍होंने बताया कि छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव में हम बीजेपी से ज्‍यादा सीटें जीतेंगे। इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र में एक चुनाव संचालन समिति बनाई जा रही है। इस समिति में अनुभवी लोगों को रखा जा रहा है ताकि चुनाव में उनके अनुभवों का लाभ उठाया जा सके।

केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए बैज ने कहा कि 10 साल में केंद्र सरकार ने एक भी काम नहीं किया है। तो देश की जनता इस चुनाव में किस उम्‍मीद से नरेंद्र मोदी सरकार को वोट देगी। गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दें पर यह सरकार सत्‍ता में आई, लेकिन इनमें से कोई काम नहीं हुआ तो अब वह कौन सा मुंह लेकर जनता के बीच जाएगी।

कांग्रेस नेताओं के दौरे को लेकर एक प्रश्‍न पर बैज ने कहा कि प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 5 बार से ज्‍यादा आ चुके हैं। सरगुजा तक जा चुके हैं। जल्‍द ही प्रभारी आने वाले हैं, बस्‍तर में उनकी सभा होगी। केंद्र के तमाम लीडर और स्‍टार प्रचारक भी आएंगे। बैज ने कहा कि मोदी की गारंटी पूरी तरह छत्‍तीगसढ़ देश में फेल हो चुका है। ये सरकार की जनता को राहत देने के बजाय चंदा वसूली का काम किया है। ईडी, सीबीआई और आईटी के छापा में दलाली वसूली जा रही है। जिस तरह से भाजपा केंद्र की सरकार ने अपनी सत्‍ता का दुरुपयोग कर विपक्षी दलों को दबाने का प्रयास कर रही है। सीधे सीधे लोकतंत्र की हत्‍या है। कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करना। कांग्रेस को नोटिस। बीजेपी डरी हुई है, इसीलिए विपक्षी दल के मुख्‍यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है। बैज ने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है। देश की जनता चाहती है कि वे प्रधानमंत्री। बीजेपी और मोदी राहुल गांधी से डरते हैं। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

प्रदेश की बीजेपी सरकार पर हमला करते हुए बैज ने कहा कि आज से ही बीजेपी की सरकार जनता को मुर्ख बनाने का काम रही है। जनता भी बीजेपी से ठगा हुआ महसूस कर रही है। आज से प्रदेश की जनता को जमीन पर ज्‍यादा टैक्‍स देना पड़ेगा। शराब बंदी की बात करने वाली शराब के दामों में 150 रुपये अधिक वसूली कर रही है। शराब के माध्‍यम से छत्‍तीसगढ़ की जनता को बीजेपी की सरकार लूटने का काम नही है। शराब का विरोध करने वाले शराब की काली कमाई में लग गए हैं। रेत के दाम भी तीन गुना हो गए हैं। राइस मिलरों से 40 रुपये नजराना वसूला जा रहा है। राजीव गांधी न्‍याय योजना की चौथी किस्‍त अब तक नहीं दिया गया है।

बैज ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार तीन महने के अंदर 13 हजार करोड़ से अधिक कर्ज ले लिया है। अब कोई रास्‍ता नहीं है। इसलिए गरीबों की जेब पर डांका डाल रही है। अपनी जेब भरने का काम कर रही है।

लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस की पांच गारंटी देश के लोगों में आशा की नई किरण

ऽ कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को मिलेगा हर साल 1 लाख रू.

ऽ भाजपा सरकार महिलाओं को देती है 1000 रू. कांग्रेस देगी 8333 रू. प्रति माह

ऽ केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनरेगा, मजदूरों को मिलेगी 400 मजदूरी

ऽ एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जायेगी

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी देश के लोगो पांच न्याय की गारंटी दी है। कांग्रेस का मानना है देश के महिला युवा, किसान, मजदूर, सभी को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिये उनको कानूनी संरक्षण मिले इसके लिये कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये किसान न्याय, युवा न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय तथा हिस्सेदारी न्याय देने का वायदा किया है।

नारी न्याय में कांग्रेस देश की महिलाओं से वायदा करती है कि कांग्रेस की केन्द्र महिलाओं के लिये महालक्ष्मी योजना लागू करेगी।

1. जिसमें हर महिला को साल में एक लाख रू. अर्थात महिने में 8333 रू. मिलेंगे। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में माताओं, बहनों को महिने में मात्र 1000 रू. साल में 12000 रू. देगी। कांग्रेस की सरकार इसका 8 गुना ज्यादा महिलाओं को देगी।

2. कांग्रेस की सरकार केंद्रीय नौकरियों में आधी भर्तियां महिलाओं की करेगी।

3. आशावर्कर, आंगनबाड़ी तथा मिड्डे मील कार्यकर्ताओ को केन्द्रीय सहायता कांग्रेस की सरकार बनने पर दुगुना किया जायेगा।

4. महिलाओं के कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिये प्रत्येक पंचायत में कानूनी सहायक की नियुक्ति की जायेगी।

5. देश के सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिये हास्टल बनाया जायेगा।

किसान न्याय में कांग्रेस देश के किसानों से वायदा करती है कि किसानों के सुख समृद्धि के लिये 5 गारंटी देती है। कांग्रेस की सरकार बनने पर :-

1. एमएसपी को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा। इसके लिए संसद में एक विशेष कानून पारित किया जाएगा। डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार एमएसपी तय की जाएगी।

2. किसानों के ऋण माफ़ करने और आवश्यक ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना की जाएगी।

3. किसानों के फ़सलों के नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में गारंटीड भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना को फ़िर से डिज़ाइन किया जाएगा।

4. कांग्रेस कृषि उत्पादों के लिए एक आयात-निर्यात नीति बनाएगी और उसे लागू करेगी, जिसमें किसानों के हितों की रक्षा और चिंताएं सर्वोपरि होंगी। यह स्थिर और पूर्वानुमान पर आधारित होने के साथ-साथ किसानों के हितों पर आधारित होगा।

5. किसान जीएसटी मुक्त होंगे। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामानों पर टैक्स से छुट के लिए जीएसटी व्यवस्था में संशोधन किया जाएगा।

युवा न्याय में कांग्रेस देश के युवाओं से वायदा करती है कि :- देश की बेरोजगारी दर सर्वोच्च स्तर पर है। कांग्रेस युवाओं को रोजगार देने के लिये युवाओं को 5 गारंटी देती है।

1. भर्ती भरोसा- केन्द्र सरकार में कैलेंडर के नुसार 30 लाख नयी नौकरियां।

2. पहली नौकरी पक्की- प्रत्येक शिक्षित युवा को एक साल के अप्रेंटिसशिप द्वारा 1 लाख रू (8500/ माह)

3. पेपर लीक से मुक्ति- पेपर लीक को पूरी तरह से रोकने के लिये एक नीति

4. गिग इकॉनमी में सामाजिक सुरक्षा- गिग इकॉनामी में युवाओं के लिये बेहतर वर्किंग कंडीशन

5. युवा रोशनी 5000 करोड़ रू का युवाओं के लिये स्टार्ट- अप कोष

श्रमिक न्याय में कांग्रेस देश के श्रमिको से वायदा करती है कि :- कांग्रेस की यूपीए सरकार ने रोजगार को कानूनी अधिकार देने के लिये मनरेगा कानून बनाया था, तथा हर मजदूर को न्यूनतम 150 दिवस कार्य मजदूरी मिलने का कानूनी अधिकार दिया है। अबकी बार कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस पार्टी मनरेगा की न्यूनतम मजदूरी 200 से बढ़ाकर 400 रू. करने की गारंटी देती है। इससे देश के मजदूरों की आर्थिक बदहाली दूर होगी तथा उनके जीवन स्तर में परिवर्तन आयेगा।

1. स्वास्थ्य अधिकार- अधिकार के तौर पर मुफ्त आवश्यक डायग्नोस्टिक दवाएं, उपचार, सर्जरी और पुनर्वास उपचार और पैलिएटिव केयर।

2. श्रम का सम्मान- 400 रू प्रतिदिन राष्ट्रीय न्यूनतम मजदूरी, मनरेगा, श्रमिकों के लिये भी।

3. शहरी रोजगार गारंटी- शहरी क्षेत्रों के लिये रोजगार गारंटी अधिनियम।

4. समाजिक सुरक्षा- असंगठित श्रमिकों के लिये जीवन और दुर्घटना बीमा।

5. सुरक्षित रोजगार- कांट्रेक्ट सिस्टम सरकारी कार्यो में बंद होगा।

हिस्सेदारी न्याय

1. गिनती करो- व्यापक सामाजिक, आर्थिक और जाति जनगणना

2. आरक्षण का हक- एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जायेगी।

3. एससी, एसटी सब प्लान की कानूनी गारंटी- जनसंख्या हिस्सेदारी के अनुसार एससी, एसटी उप- बजट

4. जल, जंगल, जमीन का कानूनी हक- वन अधिकार अधिनियम के तहत लंबित दावों का 1 वर्ष के भीतर समाधान

5. अपनी धरती, अपना राज- जहां एसटी सबसे बड़ा सामाजिक समूह, वे अनुसूचित क्षेत्र घोषित होंगे।

महंगाई, बेरोजगारी तथा निराशा के इस दौर देश में कांग्रेस के पांचो न्याय की गारंटियों ने देश के लोगों में आशा की किरण पैदा करती है। जनता लोकसभा चुनाव में मोदी के कुशासन से मुक्ति पाकर अपने लिये विकास और समृद्धि के नये द्वार खोलेगी। कांग्रेस का शुरू से मानना है कि देश का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हर वर्ग के नागरिकों की आर्थिक समृद्धि के द्वार खोले जाये। इसी लिये कांग्रेस ने किसान न्याय गारंटी, युवा न्याय गारंटी, नारी न्याय गारंटी, श्रमिक न्याय गारंटी तथा हिस्सेदारी न्याय की गारंटी देने का निर्णय लिया है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story