Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh News: बड़ा दायित्व: एक्स सीएम डॉ0 रमन सिंह को भाजपा ने दिया बड़ा सम्मान, आज शाम हो रहे दिल्ली रवाना, सीएम भूपेश ने किया कटाक्ष...

Chhattisgarh News: बड़ा दायित्व: एक्स सीएम डॉ0 रमन सिंह को भाजपा ने दिया बड़ा सम्मान, आज शाम हो रहे दिल्ली रवाना, सीएम भूपेश ने किया कटाक्ष...
X
By NPG News

Chhattisgarh News: रायपुर। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को बड़ा सम्मान दिया है। उन्हें राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय में कल झंडा फहराने का दायित्व सौंपा गया है। आमतौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यालय में झंडा फहराते हैं। लेकिन, पता चला है वे इस बार बाहर हैं। सो पार्टी ने रमन सिंह को ये जिम्मेदारी सौंपी है। रमन पार्टी के उपाध्यक्ष हैं। छत्तीसगढ़ के 15 साल मुख्यमंत्री रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर रवाना होने के समय हेलीपैड पर मीडिया के साथ बातचीत करते हुए इस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि रमन सिह को पहली बार कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो भी इसलिए कि पार्टी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा दिल्ली से बाहर हैं। उधर, रमन सिंह आज शाम दिल्ली रवाना होंगे। वहां वे कुल सुबह पार्टी कार्यालय में झंडा फहराएंगे।

Next Story