Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Lok Sabha elections 2024: चुनावी मंच पर CG और MP के मुख्‍यमंत्रियों की बेतकल्लुफी: कवर्धा में अलग मूड और रंग में नजर आएं विष्‍णुदेव साय और मोहन यादव, देखें फोटो

Chhattisgarh Lok Sabha elections 2024: आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बीच बेहद दोस्ताना माहौल दिखा। हंसी-ठहाकों के बीच दोनों मुख्यमंत्रियों ने बेतकल्लुफी के बीच काफी देर चर्चा की। आत्मविश्वास से भरे दोनों मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट संदेश दिया - अब की बार चार सौ पार।

Chhattisgarh Lok Sabha elections 2024: चुनावी मंच पर CG और MP के मुख्‍यमंत्रियों की बेतकल्लुफी: कवर्धा में अलग मूड और रंग में नजर आएं विष्‍णुदेव साय और मोहन यादव, देखें फोटो
X
By Sanjeet Kumar


मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज छत्‍तीगसढ़ के दौरे पर थे। आज उन्‍होंने कवर्धा में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ मंच साझा किया।

Chhattisgarh Lok Sabha elections 2024: कवर्धा। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय और मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने कवर्धा में एक साथ मंच साझा किया। जनसभा को संबोधन के दौरान सीएम विष्‍णुदेव साय अलग ही तेवर में नजर आएं। साय ने पिछली कांग्रेस सरकार को लूट और घोटाले की सरकार बताते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था, भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया था। 36 वादे में एक भी वादे ठीक से पूरे नहीं हुए। प्रदेश को लूट-लूट कर कंगाल बना दिया। नरवा गरवा घुरवा बारी में घोटाला करके गोबर का पैसा भी खा गए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने युवाओं को जुआ का लत लगा दिया। महादेव एप को निर्बाध रूप से चलाने के लिए 508 करोड़ रूपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप उन पर लगा है। उनके इस कृत्यों को देखते हुए राजनांदगांव लोकसभा की जनता ने उसे भगाने के लिए पूरी तरह से कमर कस लिया है। कांग्रेसियों को फिर से मजा चखाना है।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज छत्‍तीगसढ़ के दौरे पर थे। आज उन्‍होंने कवर्धा में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ मंच साझा किया। इस दौरान दोनों नेता अलग ही मूड में नजर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन में हुए घोटाले के आरोपी आज जेल की हवा खा रहे हैं। कभी गद्दे में सोने वाले आज जेल में नीचे सो रहे हैं, मच्छर से परेशान हैं। ये सब उनके किये की सजा उनको मिल रही है। अब प्रदेश में भाजपा की सुशासन की सरकार है। साय ने कहा कि हमारी सरकार में मोदी की गारंटी का सारा काम सांय-सांय हो रहा है और चुनाव के बाद भी सांय-सांय करेंगे। भाजपा के सुशासन को देखकर कांग्रेस का बाय-बाय हो जा रहा है। कांग्रेस में भगदड़ मची है, जिससे उनके नेता उलूल-जुलूल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शांत स्वभाव के नेता चरणदास महंत भी प्रधानमंत्री पर कुछ भी अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। ये सब कांग्रेस में हार की हताशा को बताता है।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज छत्‍तीगसढ़ के दौरे पर थे। आज उन्‍होंने कवर्धा में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ मंच साझा किया। इस दौरान दोनों नेता किसी बात पर ठहाका लगाते दिखे।

विष्णु देव साय ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज 3 महीने 23 दिन उनकी सरकार को हुए हैं। उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति उन्होंने दी। 12 लाख किसानों का 2 साल का बकाया बोनस दिया। पी एस सी घोटाले की जांच सी बी आई को सौंपा और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी। श्री साय ने कहा कि न केवल समर्थन मूल्य के अंतर की राशि एकमुश्त उनकी सरकार ने किसानों के खाते में ट्रान्सफर किये वरन महिला शक्ति के लिए लागू उनकी योजना महतारी वंदन योजना के दूसरे महीने की राशि भी उनके खातों में ट्रान्सफर कर दी है। श्री साय ने श्री रामलला दर्शन योजना की याद दिलाते हुए जनता से कहा कि उनकी सरकार राम भक्तों को भांचा राम से मिलाने का काम कर रही है।

आमतौर पर शांत रहने वाले छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय भी एमपी के सीएम मोहन यादव के साथ हंसी मचाक करते दिखे।

साय ने कहा कि ये चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है, इसलिए आप सभी से आगामी 26 अप्रैल को कमल छाप पर बटन दबाकर भाई संतोष पांडेय को पुनः सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का आग्रह करने आया हूँ। आप सभी से जीत का आशीर्वाद मांगने आया हूँ।

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव आज छत्‍तीगसढ़ के दौरे पर थे। आज उन्‍होंने कवर्धा में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय के साथ मंच साझा किया। दोनों मुख्‍यमंत्रियों का परंपरागत तरीके से स्‍वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस पर दी अपनी शुभकामनाएं

जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उपस्थित विशाल जनसमूह को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज के ही दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में भाजपा की स्थापना हुई थी, जिसके संस्थापक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी थे, मैं उनको कोटिशः नमन करता हूँ। अटल जी ने कहा था - अँधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा और कमल खिल गया, छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बन गई।

मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा प्रवेश के लिए लगा कांग्रेसियों का तांता

जनसभा में फिर एक बार कांग्रेसियों में भाजपा प्रवेश के लिए उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के समक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रहे चंद्रशेखर शुक्ला और जोगी कांग्रेस के नेता जनपद सदस्य अश्वनी यदु ने अपने 250 सदस्यों के साथ भाजपा प्रवेश किया।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story