Chhattisgarh Assembly Election: एक और कांग्रेसी ने छोड़ी पार्टी: जोगी कांग्रेस में पहुंचे 2018 में पामगढ़ प्रत्याशी रहे गोरेलाल बरमन

X
congress
By - Sanjeet Kumar |27 Oct 2023 2:50 PM IST
Chhattisgarh Assembly Election:
Chhattisgarh Assembly Election: रायपुर। टिकट नहीं मिलने से दुखी एक और कांग्रेसी नेता ने आज पार्टी छोड़ दी। पामगढ़ सीट से 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे गोरेलाल बरमन ने आज जनता कांग्रेस छत्तीगसढ़ (जे) में शामिल हो गए। इसके साथ ही बरमन का पामगढ़ से चुनाव लड़ना तय हो गया है।
एक दिन पहले सराईपाली सीट से 2018 में चुने गए कांग्रेस के किस्मतलाल नंद ने भी जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया था। पार्टी प्रवेश करने के कुछ ही देर में जोगी कांग्रेस ने उन्हें टिकट भी दे दिया।
Tags
Next Story
-
Home
-
Menu
