Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Raipur Uttar Seat 50. रायपुर उत्तर: इस सीट पर एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा का ट्रेंड, वर्तमान में कांग्रेस के पास

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Raipur Uttar Seat 50.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Raipur Uttar Seat 50. रायपुर उत्तर: इस सीट पर एक बार कांग्रेस एक बार भाजपा का ट्रेंड, वर्तमान में कांग्रेस के पास
X
By Sanjeet Kumar

- इस साल इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या है 201562

एनपीजी एक्सक्लूसिव

रायपुर। साल 2008 के विधानसभा चुनाव के पहले रायपुर में जो तीन नई सीटें सामने आई, उसमें रायपुर उत्तर भी शामिल है। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक बार कांग्रेस तो एक बार भाजपा का ट्रेंड देखने को मिला है। हालांकि यहां अब तक केवल तीन चुनाव ही हुए हैं, लेकिन आंकड़ों को देखें तो पहला चुनाव कांग्रेस के खाते में गया। दूसरी बार भाजपा की जीत हुई और तीसरे चुनाव में फिर से कांग्रेस ने बाजी मारी।

अब बात करते हैं रायपुर उत्तर विधानसभा सीट में अब तक हुए चुनावों के बारे में। इस सीट में पहला चुनाव साल 2008 में हुआ। तब कांग्रेस ने कुलदीप सिंग जुनेजा को चुनावी मैदान में उतारा। वहीं भाजपा ने सच्चिदानंद उपासने को टिकट दिया। तब इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 168119 थी, जिसमें से 96754 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जब परिणाम सामने आए तो कांग्रेस ने 1436 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

इसी तरह साल 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने विधायक कुलदीप सिंग जुनेजा को फिर से मैदान में उतारा। वहीं भाजपा की ओर से श्रीचंद सुंदरानी को मौका दिया गया। इस चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को 3476 वोट के अंतर से हराया और श्रीचंद सुंदरानी यहां के विधायक बनें। जारी परिणाम के अनुसार श्रीचंद को 52164 वोट मिले, जबकि कुलदीप सिंग को 48688 वोट मिले थे। तीसरे चुनाव में कांग्रेस के कुलदीप ने भाजपा के श्रीचंद को हराया। इस तरह से यह सीट वर्तमान में कांग्रेस के खाते में है।

2 लाख एक हजार 562 मतदाता चुनेंगे विधायक

साल 2023 के विधानसभा चुनाव में रायपुर उत्तर विधानसभा से 2 लाख 1 हजार 562 मतदाता अपना विधायक चुनेंगे। हाल ही में जारी हुई मतदाता सूची के बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार रायपुर उत्तर सीट पर पुरुष मतदाताओं की संख्या 100276 है। वहीं महिला वोटर्स की संख्या 101190 है, तो थर्ड जेंडर के 96 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस सीट से 2699 ऐसे युवा मतदाता हैं, जो पहली बार चुनाव में शामिल होंगे और अपना विधायक चुनेंगे। वहीं 80 वर्ष से अधिक उम्र के वोटर्स की संख्या 3605 है।

सरदार का दमदार प्रदर्शन, 16341 वोट से कांग्रेस जीती

बात साल 2018 के विधानसभा चुनाव की है। रायपुर उत्तर सीट में तीसरी बार विधानसभा चुनाव हो रहे थे। इस चुनाव में भाजपा ने अपने विधायक श्रीचंद सुंदरानी को चुनावी मैदान में उतारा। वहीं कांग्रेस ने पूर्व विधायक कुलदीप सिंग जुनेजा को फिर से प्रत्याशी बनाया। वहीं अजीत जोगी की पार्टी से अमर गिदवानी चुनावी मैदान में उतरे। इस तरह से इस चुनाव में कुल 18 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में रायपुर उत्तर सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 182507 थी, जिसमें से 110138 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जब परिणाम सामने आए तो कांग्रेस को 59843 वोट मिले। भाजपा के हिस्से 43502 वोट और जेसीसीजे को केवल 2510 वोट से संतुष्ट होना पड़ा। इस तरह कांग्रेस के कुलदीप सिंग जुनेजा ने 16341 वोट के अंतर से जीत दर्ज कर दोबारा रायपुर उत्तर से विधायक चुने गए।

जानिए, रायपुर उत्तर से विधानसभा चुनावों में किसे मिली जीत

वर्ष

विधायक

पार्टी

2008

कुलदीप जुनेजा

कांग्रेस

2013

श्रीचंद सुंदरानी

बीजेपी

2018

कुलदीप जुनेजा

कांग्रेस


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story