Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Raipur Gramin: Assembly Seat 48. रायपुर ग्रामीण: पहले कांग्रेस, फिर जनता दल से चुने गए विधायक, दो बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता, कौन है ये चार बार के विधायक, पढि़ए इस रिपोर्ट में...

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Raipur Gramin: Assembly Seat 48

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Raipur Gramin: Assembly Seat 48. रायपुर ग्रामीण: पहले कांग्रेस, फिर जनता दल से चुने गए विधायक, दो बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता, कौन है ये चार बार के विधायक, पढि़ए इस रिपोर्ट में...
X
By Sanjeet Kumar

- रायपुर ग्रामीण में भाजपा और कांग्रेस ने 4-4, जनता पार्टी और जनता दल ने भी जीता चुनाव

एनपीजी एक्सक्लूसिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की सीट क्रमांक 48 का नाम है रायपुर ग्रामीण। रायपुर ग्रामीण सीट में पहली बार चुनाव हुआ साल 1977 में। रमेश वर्ल्‍यानी यहां से पहली बार विधायक चुने गए। इसके ठीक पहले तक यह सीट रायपुर शहर के अंतर्गत ही आती थी। मतलब रायपुर ही एक सीट हुआ करती थी, जिसमें ये इलाका आता था। परिसीमन के बाद रायपुर विधानसभा क्षेत्र दो भागों में बांट दिया गया और रायपुर शहर के साथ रायपुर ग्रामीण सीट का गठन हुआ।

इस सीट में अब तक कुल 10 चुनाव हुए हैं। इन चुनावों में एक नाम ऐसा रहा, जिन्होंने अलग-अलग पार्टी से 4 बार जीत दर्ज की और विधायक बनें। ये अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है तरूण चटर्जी के नाम पर। उन्होंने पहले कांग्रेस, फिर जनता दल की टिकट से विधायक बनें और उसके बाद दो बार भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की। तरुण चटर्जी पहली बार 1980 में कांग्रेस की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे। इस चुनाव में उनके सामने जनता पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व विधायक रमेश वर्ल्‍यानी थे। जब परिणाम सामने आया तो तरुण चटर्जी ने 13910 वोट से जीत दर्ज की। इसके बाद 1990 में तरुण चटर्जी जनता दल की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा और कांग्रेस के मोहम्मद अकबर को 4837 वोट से शिकस्त दी। 1993 में उन्होंने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र तिवारी को 21586 वोट के अंतर से हराया। 1998 में वे चौथी बार भाजपा की ओर से चुनावी मैदान में थे और इस बार उन्होंने कांग्रेस के दीनानाथ शर्मा को 15751 वोट के अंतर से हराकर चौथी बार विधायक बने। 2003 में तरुण चटर्जी कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन इस बार भाजपा के राजेश मूणत ने उन्हें 37999 वोट के अंतर से हरा दिया।

जीत के मामले में भाजपा और कांग्रेस यहां बराबरी पर

रायपुर ग्रामीण सीट पर जीत की बात करें तो यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों बराबरी पर है। इसे समझने के लिए आंकड़ों पर नजर डालते हैं। 1977 में रायपुर ग्रामीण सीट पर हुए पहले चुनाव में जनता पार्टी के रमेश वल्र्यानी ने जीत दर्ज की। 1980 में हुए दूसरे चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 1990 में हुए तीसरे चुनाव में जनता ने जनता दल का साथ दिया। वहीं 1993 में जनता भाजपा के साथ रही और यह सिलसिला 1998, 2003 और 2008 में भी जारी रहा। 2013 में जनता ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 2018 में भी रायपुर ग्रामीण की जनता कांग्रेस ने कांग्रेस का साथ निभाया। इस तरह रायपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस ने 4 बार जीत दर्ज की। भाजपा ने भी इस सीट पर 4 बार जीत का स्वाद चखा। एक बार जनता पार्टी और 1 बार जनता दल का साथ रायपुर ग्रामीण की जनता ने दिया।

भाजपा के चुनावी रथ को सत्यनारायण शर्मा ने रोका

रायपुर ग्रामीण सीट में भाजपा की लगातार जीत दर्ज हो रही थी। 1993 से लेकर 2008 तक भाजपा यहां से लगातार चार विधानसभा चुनाव जीत चुकी थी। ऐसे में 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी रथ को रोकने का काम किया पांच बार के विधायक और छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे सत्यनारायण शर्मा ने। उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के नंदे साहू को हराकर कांग्रेस को फिर से रायपुर ग्रामीण की सीट वापस दिलाई। हालांकि साल 2008 में वे नंदे साहू से चुनाव हार गए थे।

एक नजर डालते हैं साल 2018 के विधानसभा चुनाव पर..

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में रायपुर ग्रामीण विधानसभा सीट कांग्रेस ने अपने नाम की। इस चुनाव में कांग्रेस के सत्यनारायण शर्मा ने 10453 वोट के अंतर से जीत दर्ज कर दूसरी बार रायपुर ग्रामीण के विधायक बनें और 7वीं बार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। इस चुनाव में उनके साथ 21 और प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनमें से 20 की जमानत जब्त हो गई। कुल 283125 मतदाताओं वाली इस सीट पर जब वोटिंग हुई तो 173154 वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जब परिणाम सामने आए तो सत्यनारायण शर्मा को 78468 वोट मिले। भाजपा के नंद कुमार साहू को 68015 और जनता कांग्रेस के डॉ ओम प्रकाश देवांगन को 17175 वोट मिले।

रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायकों की जानकारी

वर्ष

विधायक

पार्टी

1977

रमेश वर्ल्‍यानी

जेएनपी

1980

तरूण चटर्जी

कांग्रेस

1985

रणवीर सिंह शास्त्री

कांग्रेस

1990

तरूण चटर्जी

जनता दल

1993

तरूण चटर्जी

बीजेपी

1998

तरूण चटर्जी

बीजेपी

2003

राजेश मूणत

बीजेपी

2008

नंद कुमार साहू

बीजेपी

2013

सत्यनारायण शर्मा

कांग्रेस

2018

सत्यनारायण शर्मा

कांग्रेस

(नोट: 1977 के चुनाव से पहले ही रायपुर शहर और रायपुर ग्रामीण सीट का गठन हुआ।)

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story