Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: मतदान से पहले जकांछ को झटका: सक्‍ती सीट से पार्टी के प्रत्‍याशी ने थामा कांग्रेस का दामन, रायपुर उत्‍तर सीट से भाजपा के लिए अच्‍छी खबर

Chhattisgarh Assembly Election 2023:

npg breaking news
X
By Sanjeet Kumar

Chhattisgarh Assembly Election 2023: सक्‍ती। विधानसभा चुनाव में छत्‍तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) को आज तगड़ा झटका लगा है। मतदान से कुछ घंटें पहले पार्टी के एक प्रत्‍याशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इधर, रायपुर उत्‍तर सीट से भाजपा के लिए एक अच्‍छी खबर है।

सक्‍ती विधानसभा सीट से पूर्व सीएम जोगी की पार्टी जकांछ ने राजकुमार पटेल को प्रत्‍याशी घोषित किया था। पटेल ने आज जकांछ से इस्‍तीफा देकर कांग्रेस पार्टी ज्‍वाइन कर लिया। सक्‍ती जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने राजकुमार पटेल को कांग्रेस का गमछा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। बता दें कि इस सीट से कांग्रेस की तरफ से प्रदेश के वरिष्‍ठ नेताओं में शामिल और विधानसभा के अध्‍यक्ष डॉ. चरणदास महंत चुनाव लड़ रहे हैं।

पार्टी प्रत्‍याशी के कांग्रेस प्रवेश पर अमित जोगी ने कहा कि सक्ति विधानसभा में "आपरेशन पंजा" कांग्रेस की बौखलाहट का सबसे बड़ा नमूना है। कांग्रेस सरकार जा रही है, ये पक्की रिपोर्ट दो दिन पूर्व कांग्रेस के पास आने के बाद "आपरेशन पंजा" को अंजाम देने का खेल रचा गया। हमारे ऊपर पहले भी "ऑपेरशन लोटस" और "ऑपेरशन पंजा" किया गया था। हमे कोई फर्क नही पड़ता। 17 नवंबर को कांग्रेस-भाजपा का ऑपेरशन छत्तीसगढ़वासी करेंगे और इन दोनों दलों को ठीक करेंगे। हमारा भाग्यविधाता छत्तीसगढ़ की जनता है, हमे किसी बात की चिंता नही।


इधर, रायपुर उत्‍तर सीट में बागावत का सामना कर रही भाजपा के लिए एक अच्‍छी खबर है। इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हिम्‍मत भाई पटेल ने भाजपा प्रत्‍याशी पुरंदर मिश्रा के पक्ष में मैदान छोड़ दिया है। भाजपा के चुनाव सह- प्रभारी और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और सह संगठन प्रभारी नीतीन नबीन के सामने उन्‍होंने भाजपा प्रत्‍याशी के पक्ष खड़े होने वादा किया। इस दौरान पार्टी के पूर्व विधायक और उत्‍तर सीट से टिकट के दावेदार रहे जयंती भाई पटले भी मौजूद थे। बता दें कि उत्‍तर सीट से सावित्री जगत भी भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रही है।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story