Chhattisgarh Assembly Election 2023 Bilha Assembly Seat of Chhattisgarh: बिल्‍हा विधानसभा: 61 साल, 13 चुनाव और सिर्फ चार नेताओं के सिर पर विधायक का ताज

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Bilha Assembly Seat of Chhattisgarh:

Update: 2023-08-23 08:13 GMT

NPG Exclusive

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से लगे बिल्हा विधानसभा पर पहली बार 1962 में चुनाव हुआ। यह सीट अपनी राजनीतिक समृद्धता और जागरूकता के लिए जानी जाती है। यहां अब तक हुए चुनाव में अलग सा पैटर्न नजर आता है। साल 1993 में हुए चुनाव से लेकर अब तक याने तीन दशक में वहां कभी कोई पार्टी रिपीट नहीं हुई। वहां के रिपीट होने वाले आखिरी विधायक थे अशोक राव। वे 1990 में जीते और फिर 1993 में। उसके बाद मतदाता हर पांच साल में प्रत्याशी और पार्टी दोनों बदल देते हैं।

यह भी बता दें कि 1962 में हुए पहले चुनाव लेकर 1985 तक इस सीट पर केवल और केवल एक पार्टी और एक व्यक्ति का कब्जा रहा और वो हैं कांग्रेस के चित्रकांत जायसवाल। चित्रकांत जायसवाल इस सीट से एकमात्र ऐसे विधायक रहे, जिन्होंने नॉनस्टॉप 6 चुनाव जीतकर रिकॉर्ड बनाया।

13 विधानसभा चुनाव हुए, केवल 4 विधायक मिले

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 13 विधानसभा चुनाव हुए हैं। पहला चुनाव यहां 1962 में हुआ था और पिछला चुनाव साल 2018 में संपन्न हुआ। इन 61 साल के राजनीतिक सफर में बिल्हा विधानसभा क्षेत्रवासियों ने 4 नेताओं को ही विधायक चुना है। इसमें सबसे पहला नाम आता है चित्रकांत जायसवाल का। वे 1962 से लेकर 1985 में लगातार 6 विधानसभा चुनाव जीतने वाले पहले और एकमात्र विधायक हैं। इसके बाद नाम आता है अशोक राव का। कांग्रेस के अशोक राव ने यहां से 1990 और 1993 में विधानसभा चुनाव जीता। साल 1998 में वे चुनाव हार गए। इसी तरह भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने 1998, 2008, 2018 में क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता है। कांग्रेस के सियाराम कौशिक ने 2003 और 2013 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की।

नौवें विधानसभा चुनाव में मिली भाजपा को जीत

भाजपा के सिर जीत का सेहरा साल 1998 में बंधा और यह जीत दिलाने वाले नेता बनें धरमलाल कौशिक। इस चुनाव में धरमलाल ने दो बाद के विधायक अशोक राव को करीब 10342 वोट के अंतर से हराया था। 1998 के पहले 93 में हुए विधानसभा चुनाव में भी धरमलाल कौशिक और अशोक राव आमने-सामने थे और धरमलाल मात्र 187 वोट के अंतर से यह चुनाव हार गए थे।

अब डालते हैं साल 2018 के विधानसभा चुनाव पर एक नजर..

साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र में कुल 26 प्रत्याशी मैदान में किस्मत आजमाने उतरे। इनमें कांग्रेस विधायक सियाराम कौशिक, भाजपा से धरमलाल कौशिक और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से राजेंद्र शुक्ल प्रमुख थे। साल 2018 में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 66 हजार 676 थी, जिसमें से 1 लाख 96 हजार 500 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में जीत का सेहरा बंधा धरमलाल कौशिक के नाम। उन्हें कुल 84431 वोट मिले। दूसरे नंबर पर 57907 वोट के जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के राजेंद्र शुक्ल थे। वहीं तीसरे स्थान पर उस समय के विधायक रहे कांग्रेस के सियाराम कौशिक रहे, जिन्हें 29515 वोट मिले। इस तरह धरमलाल कौशिक ने यह चुनाव 26524 वोट के अंतर से जीता था। इस चुनाव में 1224 वोट के साथ नोटा 9वें स्थान पर रहा।

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से कब-कौन रहा विधायक..

वर्ष

 विधायक 

पार्टी

1962 

चित्रकांत जायसवाल

 कांग्रेस

1967

 चित्रकांत जायसवाल

 कांग्रेस

1972 

चित्रकांत जायसवाल

 कांग्रेस

1977 

चित्रकांत जायसवाल

 कांग्रेस

1980 

चित्रकांत जायसवाल 

कांग्रेस

1985

 चित्रकांत जायसवाल 

कांग्रेस

1990 

अशोक राव 

जनता दल

1993 

अशोक राव 

कांग्रेस

1998 

धरमलाल कौशिक 

भाजपा

2003 

सियाराम कौशिक 

कांग्रेस

2008 

धरमलाल कौशिक 

भाजपा

2013 

सियाराम कौशिक

 कांग्रेस

2018

 धरमलाल कौशिक 

कांग्रेस

Full View

Tags:    

Similar News