Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Bilaigarh Assembly Seat 43. बिलाईगढ़ विधानसभा: यहां तीन चुनाव हुए, तीनों बार जनता ने नए चेहरे को चुना

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Bilaigarh Assembly Seat 43.

Chhattisgarh Assembly Election 2023 Bilaigarh Assembly Seat 43. बिलाईगढ़ विधानसभा: यहां तीन चुनाव हुए, तीनों बार जनता ने नए चेहरे को चुना
X
By Sanjeet Kumar

- परिसीमन के पहले भटगांव विधानसभा के नाम से जानी जाती थी बिलाईगढ़ सीट

एनपीजी एक्सक्लूसिव

रायपुर। प्रदेश में पिछले साल ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ को नए जिले के रूप में गठित किया गया। अब इस नए जिले में पहली बार चुनाव होगा। यहां दो विधानसभा सीट आएगी, इसमें सारंगढ़ और बिलाईगढ़ शामिल है। बिलाईगढ़ विधानसभा सीट का गठन छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद हुआ। यही कारण है कि यहां साल 2008 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए। तब से लेकर साल 2018 तक यहां केवल 3 विधानसभा चुनाव ही हुए हैं। बिलाईगढ़ विधानसभा की जनता हर बार पार्टी और प्रत्याशी दोनों ही बदल देती है। यही कारण है कि अब तक हुए तीन चुनाव में जनता ने नए चेहरे को ही चुना है।

वर्तमान में इस सीट से कांग्रेस के चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक हैं। उनके पहले भाजपा के डॉ सनम जांगड़े यहां के विधायक रह चुके हैं। वर्तमान मंत्री डॉ शिव डहरिया 2008 से 2013 तक यहां से विधायक रहे। नई सीट गठित होने के बाद वे क्षेत्र के पहले विधायक कहे जाते हैं।

बिलाईगढ़ से पहले भटगांव विधानसभा, 12 चुनाव हुए, 13 विधायक बनें

छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों का नए सिरे से परिसीमन हुआ। इस परिसीमन के दौरान ही बिलाईगढ़ सीट का गठन हुआ और साल 2008 में ही यहां पहली बार चुनाव हुए। इसके पहले बिलाईगढ़ सीट को भटगांव के नाम से जाना जाता था। भटगांव सीट का गठन आजादी के ठीक बाद हुआ और 1951 में यहां पहला विधानसभा चुनाव हुआ। भटगांव विधानसभा में कुल 12 चुनाव हुए हैं। इसमें कांग्रेस के 8 विधायक, भाजपा के 3 और दो बार निर्दलीय विधायकों ने जीत दर्ज की है। 12 चुनाव और 13 विधायक इसलिए भी हुए, क्योंकि यहां 1957 के विधानसभा चुनाव के दौरान दो विधायक चुने गए थे।

एक नजर साल 2018 के विधानसभा चुनाव पर

साल 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान बिलाईगढ़ में मुख्य रूप से तीन लोगों के बीच मुकाबला देखने को मिला। यहां कांग्रेस ने नए प्रत्याशी चंद्रदेव राय को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा। वहीं भाजपा ने 2013 के विधायक डॉ सनम जांगड़े को टिकट दिया। वहीं बसपा ने इस सीट से श्याम कुमार टंडन को प्रत्याशी बनाया। बिलाईगढ़ में उस वक्त कुल मतदाताओं की संख्या 277233 थी, लेकिन इनमें से 198914 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोटिंग के बाद जब परिणाम जारी हुए तो बिलाईगढ़ की जनता ने कांग्रेस के चंद्रदेव राय का साथ चुना। चंद्रदेव को यहां से कुल 71936 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बसपा के श्याम कुमार टंडन रहे। श्याम को यहां से 62089 वोट मिले। इसी तरह 40623 वोट के साथ भाजपा के डॉ सनम जांगड़े तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह कांग्रेस ने बिलाईगढ़ सीट में 9847 वोट के अंतर से जीत दर्ज की और चंद्रदेव राय यहां के विधायक निर्वाचित हुए।

बिलाईगढ़ विधानसभा के विधायकों की जानकारी...


वर्ष

विधायक

पार्टी

2008

डॉ शिवकुमार डहरिया

कांग्रेस

2013

डॉ सनम जांगड़े

बीजेपी

2018

चंद्रदेव प्रसाद राय

कांग्रेस


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story