Begin typing your search above and press return to search.

Cherchera: वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री से मांगा छेरछेरा...दिखी छत्‍तीसगढ़ी संस्‍कृति की झलक

Cherchera:

Cherchera: वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री से मांगा छेरछेरा...दिखी छत्‍तीसगढ़ी संस्‍कृति की झलक
X
By Sanjeet Kumar

Cherchera: रायपुर। आज छत्‍तीसगढ़ में छेरछेरा तिहार मनाया जा रहा है। बच्‍चे घर-घर घुमकर छेरछेरा मांग रहे हैं। इस त्‍योहार की झलक आज रायगढ़ में भी देखने को मिली। प्रदेश के वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री और रायगढ़ जिला के प्रभारी मंत्री राम विचार नेताम से छेरछेरा मांगा। कृषि मंत्री ने भी बकायदा उन्‍हें धान दिया। इस दौरान वित्‍त मंत्री के साथ वहां मौजूद अन्‍य लोग भी छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेर हेरा... बोलते नजर आए।

वित्‍त मंत्री ने कृषि मंत्री से छेरछेरा मांगने का वीडियो सोशल मीडिया में पोस्‍ट करते हुए लिखा कि दान-पुण्य के हमर तिहार छेरछेरा के सब्बो झन ल गाड़ा-गाड़ा बधई।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छेरछेरा पर्व की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छेरछेरा पर्व नई फसल के घर आने की खुशी में पौष पूर्णिमा के दिन छत्तीसगढ़ में बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से घरों में धन धान्य की कोई कमी नहीं होती।

साय ने कहा कि महादान और फसल उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला छेरछेरा त्योहार हमारी सामाजिक समरसता, दानशीलता की और समृद्ध गौरवशाली परम्परा का संवाहक है। इसी दिन मां शाकम्भरी जयंती भी मनाई जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान शंकर ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा मांगी थी, इसलिए लोग धान के साथ साग-भाजी, फल का दान भी करते हैं।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story