Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में आज से 'धान खरीदी तिहार', 25 लाख किसानों ने धान बेचने कराया पंजीयन, बार्डर पर बनाए गए चेकपोस्ट

छत्तीसगढ़ में आज से धान खरीदी तिहार, 25 लाख किसानों ने धान बेचने कराया पंजीयन, बार्डर पर बनाए गए चेकपोस्ट
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य पर धान की सरकारी खरीदी शुरु होने जा रही है। आज पहले ही दिन 2 हजार 497 केंद्रों में धान की खरीदी के लिए टोकन काटा जा चुका है। मंडियों में धान की खरीदी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लगभग तीन लाख 92 हजार गठान नए, पुराने बारदाने उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं चेकलिस्ट अनुसार फड़, कांटा, बांट, कंप्यूटर और आर्द्रता की जांच करने वाली मशीन पहुंचा दी गई है। ट्रायल रन में धान की आदर्ता मापी जा चुकी है। पड़ोसी राज्यों से आने वाले धान को रोकने के लिए जिले के दूसरे राज्य और जिलों से लगे बॉर्डर पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं... और कोटवार, सहकारिता विभाग के पर्यवेक्षक, कृषि उपज मंडी के इंस्पेक्टर, परिवहन विभाग के कर्मचारी, फॉरेस्ट गार्ड, वन रक्षक सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई है। आपको बता दें कि... इस खरीफ वर्ष 2022-23 के लिए एक लाख 29 हजार नए किसानों ने एक लाख नौ हजार हेक्टेयर रकबे का नया पंजीयन कराया है। पिछले साल का मिलाकर अब तक 25 लाख 23 हजार किसानों ने 29.42 लाख हेक्टेयर रकबे का पंजीयन करा लिया है। इस साल मानसून के आखिरी दिनों तक बारिश होने से जिले में कटाई देर से हो रही है। अनुमान है कि 15 नवंबर के बाद जिले में खरीदी की रफ्तार बढ़ेगी।

Next Story