Begin typing your search above and press return to search.

CG_हे राम...देखें वार-पलटवार का वीडियो: राम के नाम पर 4 करोड़ 69 लाख के भ्रष्‍टाचार पर कांग्रेस बोली- करीना और सलमान पर तो नहीं लुटा रहे

प्रदेश में चुनावी माहौल में राजनीतिक दलों ने राम नाम की जाप शुरू कर दी है। राम को लेकर फिर एक बार कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानों के तीर चलने लगे हैं।

CG_हे राम...देखें वार-पलटवार का वीडियो: राम के नाम पर 4 करोड़ 69 लाख के भ्रष्‍टाचार पर कांग्रेस बोली- करीना और सलमान पर तो नहीं लुटा रहे
X
By Sanjeet Kumar

रायपुर। भाजपा और कांग्रेस के बीच फिर एक बार राम के नाम पर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा ने सरकार पर राम वन गमन पर्यटन परिपथ में भ्रष्‍टाचार का आरोप लगाया है तो कांग्रेस रमन सरकार में फिल्‍मी सितारों पर हुए खर्च की याद दिला रही है।

भाजपा के मुख्‍य प्रवक्‍ता अजय चंद्राकर ने कहा कि Ram Van Gaman Tourism Circuit के विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में सरकार ने 4 करोड़ 69 लाख से ज्यादा खर्च किया है। उन्‍होंने कहा कि यह संभवत: देश में अपनी तरह का पहला मामला होगा, जब किसी लोकापर्ण पर इतना खर्च हुआ है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस राम के नाम पर भी भ्रष्टाचार कर रही है और राम के नाम पर भ्रष्टाचार करने वालो को एक दिन जेल जाना ही पड़ेगा।

सुने भाजपा के प्रवक्‍ता व विधायक अजय चंद्राकर का सरकार पर वार...


रामकाज कर रही भूपेश बघेल की सरकार: कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राम नाम पर खर्च कर रही है। पूर्व रमन सरकार में करीना कपूर और सलमान खान के ऊपर करोड़ो लुटाए और उड़ाए थे, तब अजय चंद्राकर को मजा आ रहा था। मुख्यमंत्री बघेल की सरकार राम नाम पर खर्च कर रही है, राम काज कर रही है, राम का गुणगान कर रही है तो भाजपाइयों को गड़बड़िया दिख हो रही हैं। असल मे भाजपा नेताओं के दिमाग मे केमिकल लोचा हो गया इन्हें किसी मनोचिकित्सक से ईलाज करवाना चाहिए। 15 साल में भाजपा की सरकार ने खाली भ्रष्टाचार ही तो किया है। सत्ता जाने के बाद भी कमीशनखोरी की गंदगी इनके दिमाग में बैठी है। इसलिए इन्हें अब राम नाम पर हुई खर्च में भी घोटाला दिख रहा है। आखिर भाजपा को राम नाम से राम नाम के गुणगान से इतनी नफरत क्यों है? भाजपा के नेता मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के नाम से चंदा लेते हैं वोट लेते हैं लेकिन राम काज नहीं करते हैं ना ही मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के बताए मार्ग में चलते हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्‍ता धनंजय सिंह ठाकुर का पलटवर

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ के भाषा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के वनवास काल में छत्तीसगढ़ में व्यतीत किए गए पलो को आकार दिया। श्री राम जी के पग जिन मार्गो पर पड़ा था जिन स्थानों में श्री राम जी रुके थे उन सभी पूज्यनीय स्थलों को राम वन गमन पथ के रूप में विकसित किया प्रदेश में श्री राम जी की आदमकद प्रतिमा लगाए और विश्व के इकलौती मंदिर माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार किया तो भाजपाइयों को पेट मे दर्द शुरू हो गया। क्योंकि जो भाजपा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी के नाम से राजनीति करती है, लेकिन राम काज नहीं करती है। 15 साल के रमन सरकार के दौरान राम वन गमन पथ एवं माता कौशल्या के मंदिर की ओर ध्यान नहीं दिया गया था। भाजपा का मूल काम कमीशन खोलिए भ्रष्टाचार करना था आज पूरा प्रदेश राम में हो गया है तब कालनेमि भाजपाइयों को राम नाम से भी पीड़ा हो रही है राम नाम लेने में भी उन्हें भ्रष्टाचार नजर आ रहा हैं।

Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story