Begin typing your search above and press return to search.

CG पूर्व IAS बेहोशः सीएम विष्णुदेव साय के बंगले में पूर्व आईएएस को आया चक्कर, मची अफरातफरी

CG पूर्व IAS बेहोशः सीएम विष्णुदेव साय के बंगले में पूर्व आईएएस को आया चक्कर, मची अफरातफरी
X
By Sandeep Kumar

रायपुर। नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिलने पहुंचे एक रिटायर आईएएस आईएएस कल रात अचानक गश खाकर गिए गए। रिटायर ब्यूरोक्रेट्स के बेहोश होने पर सीएम के आवास में अफरातफरी मच गई।

वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर टेबल पर लिटाया। फिर चेहरे पर पानी छिड़का गया। करीब पांच मिनट तक उन्हें होश नहीं था। पानी छिंटने के बाद उन्हें होश आया। उन्हें तुरंत डॉक्टरी चेकअप के लिए ले जाया गया।

यह वाकया कल रात करीब साढे आठ बजे रात की है। मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद कल शाम विष्णुदेव साय पहले पहुना पहुंचे। फिर उसके बाद विधायक निवास स्थित अपने निजी आवास गए। पहुना से अपने घर जाने की सूचना पर बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक और नेता, अफसर पहुंच गए।

विष्णुदेव सभी से मिल रहे थे। रिटायर आईएएस ने भी बुके दिया। उनसे बुके लेकर नए मुख्यमंत्री जैसे ही आगे बढ़े, दो मिनट बाद रिटायर आईएएस को अचानक चक्कर आ गया।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story