Begin typing your search above and press return to search.

CG Politics: EE को जूते, कांग्रेस नेता के बिगड़े सुर, ईई से कहा-इतने जूते पड़ेंगे कि.. खराब सड़क को लेकर भड़के प्रदर्शनकारी

CG Politics: सरगुजा में सडक़ खराब होने को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच एक कांग्रेस नेता ने एक अधिकारी को बुरा भला कह दिया। प्रदर्शन के बीच दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

CG Politics: EE को जूते, कांग्रेस नेता के बिगड़े सुर, ईई से कहा-इतने जूते पड़ेंगे कि.. खराब सड़क को लेकर भड़के प्रदर्शनकारी
X

CG Politics

By Supriya Pandey

CG Politics: अंबिकापुर। सरगुजा संभाग की खराब सडक़ का हाल सभी को पता है। अब कांग्रेस इसे मुद्दा बनाने लगी है। इसी क्रम में सरगुजा में कटनी-गुमला नेशनल हाईवे-43 पर खराब सडक़ को लेकर कांग्रेस ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ही कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता और पूर्व निगम सभापति बेकाबू हो गए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता से कह दिया- काम कराओ, नहीं तो इतना जूता खाओगे कि बच्चे गंजे पैदा होंगे।

अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर भारत माता चौक से लेकर लुचकी घाट के नीचे तक सडक़ पूरी तरह खराब हो चुकी है और गड्ढों के कारण चलना मुश्किल हो गया है। बारिश से पहले तो किसी तरह वाहन चल रहे थे, बारिश के बाद गड्ढे बढ़ गए हैं और वाहनों का चलना कठिन हो गया है। इस मार्ग पर आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। सडक़ की हालत देख कर कांग्र्रेस ने प्रदर्शन कर चक्काजाम भी किया। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, अजय अग्रवाल मौजूद थे। युवक कांग्रेस के नेता प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मेयर मंजूषा भगत और विधायकों का मुखौटा लगाए हुए थे।

अधिकारी को पकड़ कर रखो-

प्रदर्शन के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता रामा धार तामरे मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेताओं को बताया कि कुछ दिनों पहले गड्ढों को भरवाया गया था। बारिश में फिर गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों को भरवा देंगे। इससे प्रदर्शनकारी भडक़ गए, तभी कांग्रेस नेता अजय अग्रवाल ने कहा- इसे पकडक़र रखो, जब तक काम चालू न हो जाए। फिर यह भी कह दिया- काम कराओ नहीं तो इतने जूते मारेंगे कि बच्चे गंजे पैदा होंगे। तामरे ने यह भी कहा कि, बारिश से पहले फंड के अभाव में मरम्मत ठीक से नहीं हो सका। साथ ही सडक़ के दोनों तरफ अतिक्रमण की वजह से भी सडक़ पर पानी भर रहा है। पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।

पौन घंटे बंद रहा रास्ता-

वहां पर कांग्रेस का चक्काजाम करीब पौन घंटे तक चला। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। यह अंबिकापुर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के सभी पहुंच मार्गों के नवनिर्माण के लिए राशि दी है। उसमें यह सडक़ भी शामिल है।

Next Story