Begin typing your search above and press return to search.

CG Political News: भाजपा में लौटे धर्म गुरु बालदास: बेटे गुरु खुशवंत के साथ किया भाजपा प्रवेश, इस सीट से की टिकट की दवेदारी

CG Political News: छत्‍तीसगढ़ में सतनामी समाज के धर्म गुरु बाल दास ने आज अपने बेटे के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। 2018 में वे भाजपा से कांग्रेस में चले गए थे।

CG Political News: भाजपा में लौटे धर्म गुरु बालदास: बेटे गुरु खुशवंत के साथ किया भाजपा प्रवेश, इस सीट से की टिकट की दवेदारी
X
By Sanjeet Kumar


CG Political News: रायपुर। सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास ने फिर एक बार भाजपा का दामन थाम लिया है। बेटे गुरु खुशवंत गोसाई के साथ आज उन्‍होंने भाजपा प्रवेश किया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुरु बालदास के इस कदम को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। भाजपा प्रवेश के साथ ही गुरु बाल दास ने अपने बेटे के लिए आरंग सीट से टिकट की दावेदारी भी पेश कर दी है।

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले वे कांग्रेस में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी में कोई पद नहीं मिलने से वे नाराज चल रहे थे। धर्मगुरु बालदास का राज्‍य की एससी आबादी पर पर बड़ा प्रभाव है। चुनाव से पहले उनके भाजपा में शामिल होने से राज्‍य की एससी आरक्षित 10 सीटों के साथ ही एससी आबादी वाली अन्‍य सीटों पर भी भाजपा को फायदा हो सकता है। उल्‍लेखनीय है कि 2018 के चुनाव में एससी आरक्षित 10 में से 7 सीट कांग्रेस जीती थी।

भाजपा प्रवेश के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए गुरु बालदास ने कहा कि कांग्रेस में सामाजिक तौर पर बहुत उपेक्षा हुई हैं। भेदभाव किया। समाज के उत्थान के लिए कुछ भी नहीं किया। सम्मान मिला तो इधर आ गए।इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बेटे गुरु खुशवंत साहेब ने आरंग विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी की है।





Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story