Begin typing your search above and press return to search.

cg news-Video-TS के बयान पर CM बोले: मुख्यमंत्री ने कहा - मैं भी चुनाव लड़ने से पहले कार्यकर्ताओं से पूछूंगा, उन्होंने भी यही कहा; मीडिया बात को घुमा रही

NPG News

cg news-Video-TS के बयान पर CM बोले: मुख्यमंत्री ने कहा - मैं भी चुनाव लड़ने से पहले कार्यकर्ताओं से पूछूंगा, उन्होंने भी यही कहा; मीडिया बात को घुमा रही
X
By NPG News

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। भेंट मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में सीएम ने कहा, 'उन्होंने (टीएस सिंहदेव) कहा कि फैसला लूंगा। भविष्य के बारे में, चुनाव लड़ने के बारे में। आप (मीडिया) जबरदस्ती घुमा रहे हो। मेरे बगल में सबसे सीनियर मंत्री (डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम) खड़े हैं। मध्यप्रदेश में मंत्री रहे। छत्तीसगढ़ के सबसे सीनियर मंत्री हैं। जब चुनाव लड़ना रहता है तो कार्यकर्ताओं से पूछते हैं। बाबा साहब ने गलत क्या कहा। मैं भी चुनाव लडूंगा तो जाऊंगा कार्यकर्ताओं के पास, लड़ना है कि नहीं लड़ना है, सहयोग देंगे या नहीं देंगे। यह तो स्वाभाविक बात है। तुम लोग जबरदस्ती घुमा रहे हो।'

बता दें कि सोमवार को टीएस सिंहदेव का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें सिंहदेव कह रहे हैं, 'अब ये तो कार्यकर्ताओं के ऊपर है। उनके मन की बात है। किस बात को लेकर वे काम करना चाहेंगे। चुनाव के पहले आते तक मैं अपने भविष्य के लिए कोई निर्णय लूंगा। अभी मैंने कुछ सोचा नहीं है।' मीडिया ने सिंहदेव से यह सवाल किया था कि क्षेत्र के कार्यकर्ता उन्हें सीएम के रूप में देखने की उम्मीद कर रहे हैं। एक साल बाद चुनाव होने हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को कैसे मनाया जाएगा? इसके जवाब में सिंहदेव ने कहा था कि उन्होंने अभी सोचा नहीं है।

Next Story