Begin typing your search above and press return to search.

CG News: साय सरकार ने गौ धाम की बनाई विस्तृत कार्य योजना, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले-कांग्रेस को ही भूपेश पर भरोसा नहीं, तो रविन्द्र चौबे के भरोसे से क्या होगा ?

CG News: डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, सरकार पुराने कांजी हाउस का उपयोग करने जा रही है। वहीं अन्य पुराने स्थानों की सूची मंगवाई है, जिसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है कि, वहां क्या क्या सुविधाएं हैं और क्या करने की जरूरत है

CG News: साय सरकार ने गौ धाम की बनाई विस्तृत कार्य योजना, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले-कांग्रेस को ही भूपेश पर भरोसा नहीं, तो रविन्द्र चौबे के भरोसे से क्या होगा ?
X
By Sandeep Kumar

CG News: रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, राज्य सरकार ने गौ धाम की विस्तृत कार्य योजना बनाई है। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। योजना के लागू होने के बाद सड़क में घूमने वाले पशुओं को कांजी हाउस एवं अन्य स्थानों में रखा जाएगा। नगरीय प्रशासन विभाग इस पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करेगा।

डिप्टी सीएम साव ने कहा कि, सरकार पुराने कांजी हाउस का उपयोग करने जा रही है। वहीं अन्य पुराने स्थानों की सूची मंगवाई है, जिसका वेरिफिकेशन किया जा रहा है कि, वहां क्या क्या सुविधाएं हैं और क्या करने की जरूरत है। आने वाले समय में समस्या का समाधान हो जाएगा।

उप मुख्यमंत्री साव ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कलह पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में आंतरिक कलह कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस के नेता आपस में झगड़ते हैं और इनके झगड़े का कोई अंत नहीं है। इसलिए ये कार्यकर्ताओं एवं जनता का विश्वास खो चुकी है। वहीं कांग्रेस को ही भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं है।

क्योंकि इनके नेतृत्व में ही कांग्रेस की लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में हार हुई है। और जब जनता और पार्टी को भरोसा नहीं है तो रविन्द्र चौबे के भरोसे से कुछ होने वाला नहीं है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story