Begin typing your search above and press return to search.

पूर्व विधायक का निधन : भाजपा की पूर्व विधायक नीलिमा सिंह टेकाम ने ली अंतिम सांस, सीएम ने जताया दुख

पूर्व विधायक का निधन : भाजपा की पूर्व विधायक नीलिमा सिंह टेकाम ने ली अंतिम सांस, सीएम ने जताया दुख
X
By NPG News

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा की पूर्व भाजपा विधायक नीलिमा सिंह टेकाम का बुधवार को निधन हो गया. वे अस्वस्थ थीं. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. सीएम भूपेश बघेल ने उनके निधन पर शोक जताया है. सीएम ने शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की है.

डौंडीलोहारा से विधायक रहीं नीलिमा सिंह टेकाम को भाजपा ने 2008 में अपना प्रत्याशी बनाया था. इस चुनाव में उन्हें जीत मिली और विधानसभा पहुंची थी. उन्होंने कांग्रेस की अनिता कुमेटी को हराया था. नीलिमा का जन्म मध्यप्रदेश के सिवनी में एक अगस्त 1970 को हुआ था. उनकी शादी राज परिवार में लाल महेंद्र सिंह टेकाम से हुई थी. उनके दो बेटे हैं. दो साल पहले उनके पति का भी निधन हो गया था. वे भी विधायक रह चुके हैं. 2018 में उन्हें भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था, लेकिन अनिला भेंडिया से वे हार गए थे.

नीलिमा टेकाम ने बीए तक की शिक्षा प्राप्त की थी. वे जिला भूमि विकास बैंक दुर्ग की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं. विधायक रहते हुए वे महिलाओं व बालकों के कल्याण संबंधी समिति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति और गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों के व संकल्पों संबंधी समिति की सदस्य थीं.

Next Story