Begin typing your search above and press return to search.

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं के बीच कका के नाम से मशहूर हैं. छत्तीसगढ़ में चाचा को कका कहा जाता है. भेंट मुलाकात से लेकर सरकारी आयोजनों में सीएम भूपेश को देखकर युवा कका को पुकारते हैं. कई जगह तो 'कका जिंदा हे' नारे भी लगाए जाते हैं. सीएम भी पूरे उत्साह से युवाओं का अभिवादन स्वीकार करते हैं.
कका जिंदा हे इतना फेसम है कि इस पर एक ऑडियो भी तैयार किया जा चुका है. प्रधान आरक्षक दिलीप ताम्रकार ने इसकी रचना की है. इसमें छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को गीत के माध्यम से पिरोया गया है. सीएम बघेल ने शुक्रवार को सीएम हाउस स्थित दफ्तर में इसका विमोचन किया.
Next Story
