Begin typing your search above and press return to search.

महिला जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन : हार्ट अटैक आने पर कल दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ले गए थे रायपुर, आज निधन

महिला जिला पंचायत अध्यक्ष का निधन : हार्ट अटैक आने पर कल दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर ले गए थे रायपुर, आज निधन
X
By NPG News

दुर्ग. दुर्ग जिला पंचायत की अध्यक्ष शालिनी यादव का निधन हो गया है. पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था और निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. मंगलवार को हार्ट अटैक आने पर उन्हें ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर ले जाया गया था और आज निधन की खबर आई है. शालिनी यादव के निधन पर सीएम भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक अरुण वोरा सहित जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है.

तस्वीर 18 मार्च को विधानसभा की है, जब कई जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष सीएम भूपेश बघेल से मिलने के लिए आए थे.

जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से खराब था. वे दुर्ग अस्पताल में भर्ती थीं. इसके बाद घर में स्वास्थ्य लाभ ले रही थी. इस बीच मंगलवार को उनका स्वास्थ्य बिगड़ने पर चंदूलाल चंद्राकर हॉस्पिटल ले जाया गया. हालांकि वहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में प्रशासन की मदद से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. शालिनी का इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. थोड़ी देर पहले ही उनके निधन की खबर आई. उनके गृह ग्राम बोरई में अंतिम संस्कार किया जाएगा. शालिनी ने सरपंच के रूप में राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी.

Next Story