Begin typing your search above and press return to search.

कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन: भाजपा का आरोप- एक तरफ महिला को टिकट, दूसरी ओर महिलाओं की आबरू लूटने वाले को बनाया सह प्रभारी

कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन: भाजपा का आरोप- एक तरफ महिला को टिकट, दूसरी ओर महिलाओं की आबरू लूटने वाले को बनाया सह प्रभारी
X
By NPG News

भानुप्रतापपुर। छात्रा से दुष्कर्म के मामले में एनएसयूआई महासचिव की गिरफ्तारी के मामले में बड़ी संख्या में छात्राओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा ने भी इस मामले में कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि एक ओर कांग्रेस एक महिला को टिकट देती है, दूसरी ओर महिलाओं की आबरू लूटने वाले को चुनाव का सह प्रभारी बनाती है। कांग्रेस को जनता माफ नहीं करेगी।


भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि बस्तर की बेटी के साथ अनाचार की घटना से लोगों में काफी नाराजगी है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कांग्रेस ने चुप्पी साध रखी है। महिला उत्पीड़न कांग्रेस का चरित्र हो चुका है।


भाजपा नेताओं ने कहा, शराबबंदी का वादा करने के बाद कांग्रेस के नेता स्वयं शराब की दुकानें चला रहे हैं। नशे को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ की बेटी को न्याय दिलाने प्रतिबद्ध है। उसके लिए हरसंभव कार्य करने से पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस के नेताओं को प्रदेश की जनता, बस्तर की जनता और भानुप्रतापपुर की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Next Story